{"_id":"66c3daaa64089b2a3f0d44ab","slug":"217-lakh-cheated-on-the-pretext-of-selling-cement-pkl-office-news-c-16-1-pkl1046-496168-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सीमेंट बेचने का झांसा देकर 2.17 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सीमेंट बेचने का झांसा देकर 2.17 लाख ठगे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। एमईएस में ठेकेदारी करने वाले व्यक्ति से 2,17, 500 रुपये की ठगने का मामला सामने आया है। सेक्टर-12 साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-27 निवासी ने बताया कि वह एमईएस में बतौर ठेकेदार काम करता है।
4 अगस्त को उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। काॅल करने वाले ने कहा कि वह अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी का एरिया मैनेजर है। वह उन्हें नान ट्रेड सीमेंट सस्ते दाम पर दिलवा देगा और इसके लिए सजे जीएसटी नंबर पर वर्क आर्डर बनाकर व्हाट्सएप करना होगा। शिकायतकर्ता ने उसके कहे अनुसार अपने जीएसटी नंबर और अन्य डिटेल के सभी दस्तावेज भेज दिए। इसके बाद उन्हें मोबाइल पर एक अल्ट्राटेक सीमेंट की कोटेशन प्राप्त हुई।
उन्हें अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के बैंक खाता शाखा भिवानी में 2,17,500 रुपये जमा करवाने के लिए कहा। शिकायतकर्ता ने अपने खाते से उपरोक्त खाता में रुपये जमा करवा दिए। रुपये जमा करवाने के बाद उन्हीने सीमेंट भेजने के बारे बात करने की कोशिश की तो उसने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
इसके बाद उसको शक हुआ कि उनको अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के फर्जी दस्तावेज भेजकर कम रेट पर सीमेंट दिलवाने के नाम पर धोखाधड़ी कर कुल 2,17,500 रुपये की धोखाधड़ी की है। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दी।