फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   लागातर दूसरे दिन धुंध, छह व सात को बारिश के आसार

लागातर दूसरे दिन धुंध, छह व सात को बारिश के आसार

Mon, 04 Feb 2019 01:32 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 04 Feb 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
लागातर दूसरे दिन धुंध, छह व सात को बारिश के आसार
लगातार दूसरे दिन धुंध की चपेट में रहा शहर
विज्ञापन

सबहेड
11 बजे के बाद धुंध छंटने के बाद खिली धूप, छह व सात को बारिश के आसार
प्वाइंटर
सुबह पांच से छह बजे तक जीरो विजिबिलटी दर्ज की गई

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। धुंध का कहर लगातार दूसरे दिन रविवार को भी जारी रहा। सुबह साढ़े पांच से छह बजे के बीच जीरो विजिबिलटी दर्ज की गई। हालांकि सुबह करीब 11 बजे धुंध छंट गई। चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह साढ़े आठ बजे विजिबिलटी 50 मीटर से भी कम की दर्ज की गई। हालांकि धुंध होने के बावजूद अधिकतम तापमान में ज्यादा गिरावट दर्ज नहीं की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शनिवार रात का तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। सोमवार सुबह और शाम को धुंध के पूरे आसार हैं। हालांकि दिन में आसमान साफ रहने और धूप खिलने की संभावना है। रविवार को भी दिन भर तेज धूप रही।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक पांच फरवरी से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस आ रहा है, जो काफी एक्टिव रहने वाला है। इसका असर पहाड़ों के साथ मैदानी इलाकों में भी रहेगा। छह से आठ फरवरी तक पहाड़ों में बर्फबारी और बर्फीले तूफान की आशंका व्यक्त की गई है, जबकि मैदानी इलाकों में अच्छी-खासी बारिश। इससे एक बार फिर ठंड का दौर लौटेगा। चंडीगढ़ में छह व सात फरवरी को बारिश के आसार बताए गए हैं। पांच को ही बादल छा जाएंगे। हालांकि इस बार 15 फरवरी तक अच्छी खासी सर्दी पड़ने के आसार बताए गए हैं। कुल मिलाकर लोगों को 15 फरवरी तक कड़ाके वाली ठंड झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन


पांच सालों में जनवरी सबसे गर्म
चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक ,बीते पांच सालों में जनवरी सबसे ज्यादा गर्म दर्ज किया गया है। लगातार वेस्टर्न डिस्टरबेंस आने से जनवरी के तापमान में बढ़ोतरी रिकार्ड हुई है। साल 2015 में औसत अधिकतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस, 2016 में 19.6, साल 2017 में 19.5, साल 2018 में 19.8 और साल 2019 में 19.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। वेस्टर्न डिस्टरबेंस आने से गर्म हवाओं का रुख बढ़ता है। इससे तापमान में बढ़ोतरी होती है। जनवरी में तीन से चार बार वेस्टर्न डिस्टरबेंस दर्ज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
सोमवार को भी धुंध छाई रहेगी। पांच फरवरी को धुंध छंटने के आसार हैं। छह और सात फरवरी को बारिश होगी। उसके बाद तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है।
-सुरेंद्र पाल, निदेशक, चंडीगढ़ मौसम केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed