फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   नेशनल थियेटर फेस्टिवल का आगाज 29 से

नेशनल थियेटर फेस्टिवल का आगाज 29 से

Tue, 22 Jan 2019 01:38 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 22 Jan 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
नेशनल थियेटर फेस्टिवल का आगाज 29 से
तीस दिन तक 1500 आर्टिस्ट बिखेरेंगे कला का जादू
विज्ञापन

- 14वें टीएफटी विंटर नेशनल थिएटर फेस्टिवल का बाल भवन सेक्टर-23 में 29 जनवरी से आगाज
- देशभर से पहुंचेंगे रंगमंच के मशहूर कलाकार, रोजाना शाम साढे़ छह बजे होगी प्रस्तुति
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। रंगमंच समाज का आइना है, जहां कलाकार सिर्फ अभिनय नहीं, दर्शकों को समाज की बुराई से लेकर अच्छाई को कला के जरिये बयां करते हैं। ऐसा ही कला का मेला एक बार फिर सिटी ब्यूटीफुल में लगने वाला है, जहां तीस दिन में 1500 कलाकार और 30 थिएटर ग्रुप की ओर से रंगमंच की शानदार प्रस्तुति दी जाएगी। यानि एक मंच पर नाटक, नुक्कड़ नाटक, फोक म्यूजिक, क्लासिकल डांस, कवि सम्मेलन, विजुअल आर्ट एग्जीबिशन, वर्कशॉप, टैलेंट कार्नर की प्रस्तुति होगी। जी हां, कला का यह अद्भुत नजारा और कहीं नहीं बल्कि 14वें टीएफटी विंटर नेशनल थिएटर फेस्टिवल 2019 में देखने को मिलेगा। इसका आगाज 29 जनवरी से 27 फरवरी तक बाल भवन सेक्टर-23 में होगा। फेस्टिवल की रोजाना शाम साढे़ छह बजे प्रस्तुति होगी।

मशहूर रंगमंच कर्मी परवेश सेठी के नाम होगा फेस्टिवल
थिएटर फॉर थिएटर ग्रुप के सचिव सुदेश शर्मा ने बताया कि मशहूर रंगमंच कर्मी परवेश सेठी के नाम यह फेस्टिवल होगा। शहर के रंगमंच के स्तंभ कहे जाने वाले आर्टिस्ट परवेश सेठी की याद में फेस्टिवल में खास प्रस्तुति होगी। यह फेस्टिवल थिएटर फॉर थिएटर की ओर से करवाया जा रहा है। इसको मिनिस्ट्रिी ऑफ कल्चरल, हरियाणा कला परिषद, पंजाब संगीत नाटक अकादमी, चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी, हरियाणा उर्दू अकादमी, हरियाणा साहित्य अकादमी, बीएए लखनऊ और नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर, पटियाला के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन


फूल सिंह नौटंकी का होगा सांग तो कमबख्त इश्क से होगी आशिकी
फेस्टिवल में बैक स्टेज से लेकर मंच तक रंगमंच का जमकर एंटरटेनमेंट होगा। यहां हरियाणा के मशहूर ग्रुप सांग द फोक आर्ट अकादमी सिरसा की ओर से सांग फूल सिंह नौटंकी की प्रस्तुति होगी तो कमबख्त इश्क नाटक में आशिकी भी जमकर होगी। फेस्टिवल में हिंदी और पंजाबी दोनों भाषा में नाटक का मंचन होगा। इसके अलावा देश के अन्य राज्यों से आ रहे आर्टिस्ट अपनी लोकल भाषा पर आधारित कला की प्रस्तुति देंगे। फेस्टिवल में मनिपुर के रंगमंच ग्रुप ताम की ओर से अंधा युग, थिएटर फार थिएटर की ओर से वीर राजा नाहर सिंह, लोहा कुट सहित 30 दिन तीस नाटक का मंचन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed