फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   15 को सीनेट की बैठक का घेराव करेंगे आंदोलनकारी स्टूडेंट

15 को सीनेट की बैठक का घेराव करेंगे आंदोलनकारी स्टूडेंट

Wed, 12 Dec 2018 01:40 AM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
15 को सीनेट की बैठक का घेराव करेंगे आंदोलनकारी स्टूडेंट
24 घंटे गर्ल्स हॉस्टल खोलने को लेकर अब 24 जनवरी को होगी सुनवाई
विज्ञापन


- मंगलवार को हाईकोर्ट में नहीं हुई सुनवाई, पक्ष रखने कोर्ट पहुंची थीं काउंसिल अध्यक्ष
- आंदोलनकारी स्टूडेंट्स ने कहा- 15 दिसंबर को होने वाली सीनेट की बैठक का होगा घेराव

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पीयू में 24 घंटे गर्ल्स हॉस्टल खोलने को लेकर पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में अगली सुनवाई 24 जनवरी को होगी। मंगलवार को काउंसिल अध्यक्ष कनुप्रिया हाईकोर्ट पहुंची थीं, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। अब अगली सुनवाई पर स्टूडेंट्स का वह पक्ष रखेंगी। कुछ स्टूडेंट्स ने कहा है कि 15 दिसंबर को लेकर सीनेट की बैठक होने जा रही है। उसका घेराव किया जाएगा। साथ ही बैठक में गर्ल्स हॉस्टल खुलवाने का मामला उठवाया जाएगा।

हॉस्टल खोलने समेत कई मांगों को लेकर चल रहा प्रोटेस्ट मंगलवार को भी जारी रहा। इस दौरान आगे की रणनीति छात्राओं ने तैयार की। सूत्रों का कहना है कि सीनेट की बैठक से पहले स्टूडेंट्स एडमिन ब्लॉक जुटेंगे। वहां धरना-प्रदर्शन होगा। साथ ही सीनेट के सदस्यों का घेराव भी कर सकते हैं। इसके अलावा छात्राएं सदस्यों को मांग पत्र सौंपेंगी। यह मामला सीनेट में भी उठवाया जाएगा। चर्चा भी होगी। यदि सदस्यों ने साथ दिया तो इस पर विचार किया जा सकता है। हालांकि मामला कोर्ट में है। इसका भी हवाला देकर प्रस्ताव साइड लाइन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed