{"_id":"5c116fcebdec224162109344","slug":"201544646606-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेंडिंग - आपतियों और सुझावों पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेंडिंग - आपतियों और सुझावों पर हुई चर्चा
Updated Thu, 13 Dec 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
आपत्तियों और सुझावों पर चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। टाउन वेंडिंग कमेटी (टीवीसी) की ओर से गठित कमेटी की बैठक बुधवार को हुई। इसमें मांगे गए सुझाव और आपत्तियों पर चर्चा हुई। टाउन वेंडिंग कमेटी ने बायलाज के लिए मांगी गई आपत्तियों और सुझाव पर चर्चा के लिए एडिशनल कमिश्नर तिलक राज की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की। वेंडर अधिनियम के अधीन नगर निगम की ओर से बनाए बायलाज पर सुझाव एवं आपत्तियों के लिए एक महीने का समय दिया गया था। यह अवधि 10 दिसंबर को समाप्त हो चुकी है। प्राप्त आपत्तियों और सुझावों पर गंभीरता और सहानुभूति पूर्वक विचार किया गया।
इस बैठक की अध्यक्षता एडिशनल कमिश्नर तिलक राज ने की। टाउन वेंडिंग कमेटी के मेंबर वीएन शर्मा ने बताया कि सुझावों और आपत्तियों को ध्यान में रखते हुए बायलॉज की विभिन्न धाराओं पर भी मंथन किया गया। इस संबंध में वीरवार को भी बैठक होगी। इसमें मंथन के बाद टाउन वेंडिंग कमेटी (टीवीसी) को सिफारिशें भेजी जाएंगी। अंतिम निर्णय टीवीसी करेगी। सुझावों और आपत्तियाें में अधिकतर वेंडर्स को चिह्नित की गई जगह, बूथ और शोरूम के आगे न बैठाने या पार्किंग में बैठे वेंडर्स को उठाने के बारे में ही प्राप्त हुई हैं।