फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   गयाओं को छुड़वाना होगा महंगा

गयाओं को छुड़वाना होगा महंगा

Tue, 11 Sep 2018 05:40 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 05:40 AM IST
विज्ञापन
गयाओं को छुड़वाना होगा महंगा

विज्ञापन
आवारा गायों को जब्त करेगा निगम..छुड़ाने पर 20 हजार जुर्माना

गायों को रात में छोड़ देते हैं लोग, सुबह बांध लेते हैं
सड़कों पर घूमते आवारा पशुओं से होते हैं हादसे


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
अपनी पालतू गाय को सड़क पर छोड़ना अब महंगा पड़ेगा। ऐसा करने पर 20 हजार रुपये तक जुर्माना चुकाना पड़ सकता है। नगर निगम कमिश्नर ने जुर्माना राशि तीन हजार से बढ़ाकर 20 हजार करने का प्रस्ताव बनाने के निर्देश जारी किए हैं। यही नहीं बरामदे में रखा दुकानदारों का सामान जब्त करने का जुर्माना भी बढ़ाया जाएगा। इसके तहत 500 रुपये जुर्माने के साथ 4 हजार रुपये का रिकवरी चार्ज लगाया जाएगा। इस समय रिकवरी चार्ज 200 से 400 रुपये तक चार्ज किया जाता है।
कमिश्नर केके यादव ने यह दोनाें प्रस्ताव इस माह होने वाली सदन की बैठक में लाने के लिए कहा है। मालूम हो कि बाजारों में दुकानों के बरामदे ग्राहकों के पैदल चलने के लिए हैं लेकिन दुकानदारों ने इनमें भी सामान रख लिया है। सेक्टर-22,19, 24,25,15 में तो अतिक्रमण से बुरा हाल है। कमिश्नर ने सोमवार को अधिकारियों के साथ हुई रिव्यू बैठक में उक्त प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए हैं। वहीं मेयर देवेश मोदगिल ने 14 सितंबर को सदन की बैठक बुला ली है।
विज्ञापन


आवारा पशुओं के आतंक से शहर परेशान

इस समय पूरा शहर आवारा पशुओं से परेशान है। सीमावर्ती इलाकों के अलावा कई ग्वाले रात के समय अपने पशुओं को छोड़ देते हैं। इनके कारण कई बार हादसे हो चुके हैं। पिछले माह फेज-2 लाइट प्वाइंट के पास एक गाय की चपेट में आने से एक दोपहिया चालक की मौत हो चुकी है। कमिश्नर ने यह भी निर्देश दिया है कि आवारा गायों का रोजाना लिया जाने वाला खर्च भी 300 रुपये प्रति गाय से बढ़ाकर 500 रुपये किया जाए। बैठक में अतिरिक्त कमिश्नर सौरभी मिश्रा, अनिल गर्ग के अलावा सभी विभागों के प्रमुख अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में हैं तीन गौशालाएं
शहर में तीन गौशालाओं के अलावा औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 में कैटल पाउंड है, जो ओवरलोड है। यहां और गायोें को रखने की क्षमता नहीं है ऐसे में नगर निगम ने रायपुर कला में दो नई गौशालाएं भी बनाने का फैसला लिया है। नगर निगम शहरवासियों पर गौ सेस भी लगा चुका है। ऐसे में नगर निगम शहर को कैटल फ्री बनाना चाहता है। शहर में इस समय पंचकूला और मोहाली की सीमावर्ती इलाकों से भी कई लोग अपने पशुओं को रात को छोड़ देते हैं और सुबह सवेरे उन्हें ले जाते हैं।

सोसाइटी फार अवेयरनेस एंड प्रोटेक्शन के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह का कहना है कि रात के समय दक्षिणी सेक्टरों की सड़कों पर आवारा पशुओं का राज होता है। अंधेरे में सड़क पर वाहन चलाने वालों को दूर से यह पशु दिखाई नहीं देते हैं। इससे हादसे होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed