फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   200 families denied basic amenities, protest in protest

200 परिवार मूलभूत सुविधाओं से वंचित, विरोध में प्रदर्शन

Mon, 24 Feb 2020 01:55 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 01:55 AM IST
विज्ञापन
200 families denied basic amenities, protest in protest
चाणक्यपुरी वेलफेयर वेलफेयर एसोसिएशन मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति न होने पर रोष व्यक्त करते। - फोटो : PKL OFFICE
पिंजौर। कॉलोनी में सीवरेज, पानी, स्ट्रीट लाइट्स जैसी मूलभूत सुविधाएं प्रशासन की ओर से उपलब्ध न करवाने और इस मसले को लेकर स्थानीय अधिकारियों के ढुलमुल रैवैये से परेशान चाणक्यपुरी रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने कॉलोनी में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कॉलोनी में रैली भी निकाली। कॉलोनी में 200 परिवार रहते हैं लेकिन वह आज भी मूलभूत सुविधाओं जैसे स्ट्रीट लाइट्स, कूड़ा दान, सड़क आदि से वंचित हैं।
विज्ञापन

वेलफेयर एसोसिएशन ने दावा जताया कि अगर उनकी मांगें जल्दी पूरी नहीं हुई तो वे अपनी मांगें पूरी करवाने के लिए सड़क पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान डॉक्टर एमएस कौशिक ने बताया कि उपरोक्त काम को मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है बावजूद इसके स्थानीय अधिकारियों के ढुलमुल रवैये के चलते उनके ये काम अधूरे पड़े हुए हैं। इस मौके पर विजय नेगी, दवेंद्र पांडे, रेणू,धमेंद्र ,प्रदीप मिश्रा, शुभराम, चंद्र प्रकाश सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

8 साल पहले बसी थी कॉलोनी
कॉलोनी के एक प्रतिनिधिमंडल ने केेके यादव मुख्य अभियंता को भी उनके कार्यालय में जाकर कॉलोनी की समस्या से अवगत करवाया बावजूद समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट्स, कूड़ा दान, सड़क आदि मूलभूत सुविधाएं आज तक प्रदान नहीं की गई जबकि कॉलोनी को बसे करीब 8 साल हो चुके हैं। घरों का सीवरेज आदि का पानी कच्ची गलियों में बह रहा है। गर्मियों का मौसम आने वाला है और इस पानी की उचित निकासी न होने से मच्छर आदि पनपने के साथ साथ बीमारियों की संभावना बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed