फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   20 thousand split outdoor sold for two thousand for intoxication

Panchkula News: ढकोली के लोगों की गुहार, कब तक सुनेगी सरकार

Sun, 16 Apr 2023 01:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
20 thousand split outdoor sold for two thousand for intoxication
लोगों का कहना अभी तक समस्या का हल निकलने के नाम पर केवल मिला आश्वासन माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। ढकोली फाटक पर अंडरपास बनाने का निर्णय लिया जा चुका है, लेकिन अभी तक पंजाब सरकार की तरफ से इसके लिए बजट का प्रावधान नहीं किया गया है। इस कारण इसको बनाने की तिथि तय नहीं हो पाई है। अब लोग रोजाना जाम की समस्या से परेशान हो रहे हैं। इसके लिए कोई काम नहीं किया जा सका है। ढकोली की सोसायटी में रहने वाले लोगों में लगातार इस बात की नाराजगी बनी है कि सरकार की तरफ से केवल वादे किए जा रहे हैं। इस पर कोई काम नहीं किया गया है। इसलिए समस्या का हल नहीं निकल पाया है।
सुबह शाम फाटक बंद होने से लगता है दो घंटे जाम
ढकोली फाटक पर सुबह और शाम के समय फाटक बंद रहने से दो घंटे जाम की समस्या बनी रहती है। जाम का किसी प्रकार से कोई निदान नहीं हो पाया है। इसके लिए मीटिंग भी कई बार हो चुकी है, लेकिन तय समय पर अंडरपास बनाने की तिथि नहीं बताई गई। - केआर शर्मा, गुलमोहर सोसायटी, ढकोली
विज्ञापन

आश्वासन से पीड़ा कम नहीं हो रही है
ढकोली फाटक पर केवल अंडरपास बनाने का आश्वासन दिया गया है। इस कारण अभी तक कोई पीड़ा कम नहीं हो रही है। जाम के कारण एक घंटे तक फाटक पर इंतजार करना पड़ता है। जाम अधिक लगने से लोगों को निकलने में भी लगातार समस्या हो रही है। - राजेश पठानिया निवासी दशमेश सोसायटी, ढकोली
विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस फंसने का डर बना रहता है
फाटक बंद रहने के कारण इमरजेंसी वाले वाहनों को भी परेशानी होती है। कई बार एंबुलेंस में बीमार व्यक्ति होने पर लोग रास्ता भी देते हैं लेकिन फाटक बंद होने के कारण एंबुलेंस भी मरीज का समय पर नहीं ले जा पाती है। इस कारण लोगाें को देरी का सामना करना पड़ता है। - राजेश सिंघानिया, ढकोली
बाइक के अलावा कार भी फंसती है जाम में
ढकोली के रहने वाले विद्यार्थियों, कामकाजी लोगों की बाइक के अलावा कार भी फाटक बंद होने पर फंस जाती है। लगातार फाटक बंद होने के कारण लोगों को दिक्कत होती है। अंडरपास बन जाए तो 15 मिनट का सफर लोगों को एक घंटे में नहीं तय करना पड़ेगा। इसके लिए सरकार की ओर से काम किया जाना चाहिए। - रमेश धीमान, ढकोली


कोट ---
ढकोली फाटक पर अंडरपास की समस्या को लेकर पंजाब सरकार को पत्र लिखेंगे। इस समस्या का निदान कराने के लिए सरकार और रेलवे के अधिकारियों के साथ मीटिंग भी करेंगे। - कुलजीत सिंह रंधावा, विधायक, आप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed