फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   20 thousand split outdoor sold for two thousand for intoxication

Panchkula News: नशा के लिए 20 हजार का स्प्लिट आउटडोर दो हजार में बेच दिया

Sun, 16 Apr 2023 01:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
20 thousand split outdoor sold for two thousand for intoxication
माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। सेक्टर 17 में हुई चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों ने नशे के लिए रुपये जुटाने के चक्कर में चोरी का सामान चंद हजार रुपये में बेच दिया। चेकिंग के दौरान पता चला कि घर से 15 विंडो एसी और 13 स्प्लिट आउटडोर चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने शनिवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपियों का नाम रोहित, रोशन लाल और अनिरूद्ध हैं, जो कि सेक्टर 17 राजीव कालोनी के रहने वाले हैं। सेक्टर 16 पुलिस चौकी इंचार्ज गुरपाल सिंह ने बताया कि तीनों आरोपी ने चोरी का सामान सहारनपुर के कबाड़ी को चंद रुपये में बेच दिया। चोरी के रुपये से नशा करते थे। तीन आरोपी 20 से 21 साल के हैं जो कि 7वीं या 8वीं पास है।
विज्ञापन

सेक्टर 17 के केवल कृष्ण अमरोही एसी खरीदफरोख्त का काम करते हैं। वह किसी काम के सिलसिले में घर को बंद कर 28 मार्च से 6 अप्रैल तक बाहर गए थे। उसी दौरान चोरों ने घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। 6 अप्रैल के बाद घर का मालिक आया तो उन्होंने घर चेक किया। चेकिंग के दौरान पता चला कि घर से 15 विंडो एसी और 13 स्प्लिट आउटडोर चोरी कर ले गए थे। जिसके बाद मकान मालिक ने पुलिस में शिकायत दी।
विज्ञापन


पुलिस चौकी इंचार्ज गुरपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद चोरी का सामान सहारनपुर ले गया। वहां जाकर सहारनपुर के कबाड़ी राधेश्याम के यहां विंडो एसी और स्प्लिट आऊटडोर वहां पर 2000 रुपए में बेच दिया। अब पुलिस राधेश्याम कबाड़ी को जांच में शामिल करेगी। पुलिस यह भी पता करने की कोशिश कर रही है कि तीनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी कहीं मामले दर्ज हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed