{"_id":"62a64b65433ab86f6b6cbb8a","slug":"20-new-corona-patients-appeared-cmo-told-that-87-people-are-isolated-in-their-homes-pkl-office-news-pkl453478283","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के 20 नए मरीज सामने आए, सीएमओ ने बताया कि 87 लोग घरों में ही हैं आइसोलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के 20 नए मरीज सामने आए, सीएमओ ने बताया कि 87 लोग घरों में ही हैं आइसोलेट
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में रविवार को कोरोना के 20 नए मामले सामने आए हैं। इसमें पंचकूला के सात पुरुष और 11 महिलाएं शामिल हैं। दो केस दूसरे जिलों और प्रदेशों के हैं। जिले में अब 87 कोरोना के सक्रिय मरीज हैं। पंचकूला सीएमओ मुक्ता कुमार ने बताया कि 87 मरीज अपने घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। कोरोना मरीज मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रविवार को 289 सैंपल एकत्रित कर जांच के लिए लैब भेजे हैं। इसकी रिपोर्ट सोमवार को आएगी।
कोरोना से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही टीका लगवाने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि अब तक जिले में 44473 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 43748 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और 414 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 626748 लोगों के सैंपल जांचे हैं। पंचकूला सीएमओ मुक्ता कुमार ने लोगों से अपील कर कहा कि कोरोना से बचाव के सभी जरूरी नियम का पालन करें। अगर किसी को खांसी, जुकाम हो तो लोग अस्पताल के कोविड वार्ड में जाकर अपना टेस्ट करवा सकते हैं।
इसके अलावा लोग अपने बचाव के लिए मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करें। पंचकूला वैक्सीनेशन इंचार्ज मीनू सासन ने बताया कि 12 से 14 साल के 81.7 फीसदी बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है। वहीं 15 से 17 साल के बच्चों का 88 फीसदी टीकाकरण किया गया है। वहीं बूस्टर डोज भी लोगों को तेजी से लगाई जा रही है।