{"_id":"67ae4e65023a14644e0cfe4a","slug":"20-lakhs-were-cheated-on-the-pretext-of-selling-mobile-at-wholesale-rate-case-registered-against-the-accused-panchkula-news-c-87-1-pk11006-119609-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: होलसेल रेट पर मोबाइल बेचने का झांसा देकर ठगे 20 लाख, आरोपी पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: होलसेल रेट पर मोबाइल बेचने का झांसा देकर ठगे 20 लाख, आरोपी पर केस दर्ज
विज्ञापन
पंचकूला। होलसेल रेट पर मोबाइल बेचने का झांसा देकर 20 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सेक्टर-5 निवासी संदीप गुप्ता की शिकायत पर आरोपी मखसूद शेख निवासी गोरेगांव पश्चिम, मुंबई के खिलाफ ठगी का केस दर्ज जांच में शुरू कर दी है। संदीप ने बताया कि उनसे इनोवेटिव आइडियल्स एंड सर्विसेज लिमिटेड कंपनी ने होलसेल रेट पर मोबाइल बेचने के नाम पर 20 लाख रुपये लिए थे। इसके एक साल बाद भी मोबाइल नहीं भेजे गए। जब कंपनी से रुपये वापस मांगे तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद ठगी का शक होने पर पुलिस को शिकायत दी है।
कंपनी के नाम पर की गई ठगी
संदीप गुप्ता ने बताया कि आरोपी ने इससे पहले भी कई लोगों को समान बेचने के नाम पर ठगी की है। उसने मोबाइल के अलावा हाउस वेयर के लिए समान देने की बात कही थी। न तो मोबाइल भेजा और न ही हाउस वेयर का समान भेजा। जब रुपये वापस मांगे तो वह बहाने बनाने लगा। कई बार फोन करने पर आरोपी मखसूद शेख ने 17 अप्रैल, 2023 को संदीप गुप्ता को 50 हजार रुपये का चेक दिया था और बाकी रकम जल्द लौटाने के लिए कहा था। जब चेक बैंक में लगाया तो वह बाउंस हो गया।
सेक्टर-5 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हितेंदर सिंह ने बताया कि संदीप की शिकायत पर मखसूद शेख पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपी का मोबाइल नंबर ट्रेस करके लोकेशन ट्रेस किया जा रही है।