{"_id":"69065ca7604162191e05a7b7","slug":"2-crore-fraud-case-motorcycle-and-about-rs-50000-recovered-from-accused-during-remand-panchkula-news-c-87-1-pan1011-128952-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"2 करोड़ की ठगी का मामला : रिमांड के दौरान आरोपी से मोटरसाइकिल और करीब 50 हजार रुपये बरामदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2 करोड़ की ठगी का मामला : रिमांड के दौरान आरोपी से मोटरसाइकिल और करीब 50 हजार रुपये बरामदगी
विज्ञापन
पंचकूला। 2 करोड़ की ठगी के मामले में पुलिस ने रिमांड के दौरान के आरोपी से मोटरसाइकिल और करीब 50 हजार रुपये बरामदगी की है। आरोपियों में पंचकूला निवासी परमिंद्र कौर और उसका पति कपूर सिंह शामिल है। पुलिस ने छह दिन पहले आरोपियों को कोर्ट में पेश किया था जहां से पत्नी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था जबकि पति को रिमांड पर भेज दिया था। शनिवार को रिमांड खत्म होने के बाद आरोपी कपूर सिंह को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
रिमांड के दौरान पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने ठगी से प्राप्त रकम अपने अन्य जानकारों के बैंक खातों में ट्रांसफर की थी। अब उन खाताधारकों से भी पूछताछ की जाएगी। साथ ही, यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने फर्जी एग्रीमेंट पर जीएसटी नंबर बनवाकर धोखा दिया। गोल्ड लोन को भी अटैच करने की प्रक्रिया जारी है। आरोपियों ने फर्जी कंपनियों के जरिये सेक्टर-9 निवासी पारूल शर्मा और उनके पति से करीब 2 करोड़ रुपये हड़प लिए थे। गिरफ्तार आरोपियों ने परमिंद्र कौर और कपूर सिंह ने खुद को कारोबारी बताकर परम एग्रो फ्रेश और कंपनियों में निवेश करने पर हर महीने मुनाफा देने का झांसा दिया था।
क्या था मामला
सेक्टर-14 सरकारी कॉलेज में कार्यरत शिकायतकर्ता पारूल शर्मा ने बताया था कि साल 2022 में दोनों आरोपियों से मुलाकात हुई थी। उन्होंने भरोसा जीतकर पारूल शर्मा और उनके अमेरिका में कार्यरत पति हेमंत शर्मा से जी-पे, बैंक ट्रांसफर और आरटीजीएस के माध्यम से रकम मंगवाई। धीरे-धीरे दोनों आरोपियों ने कुल करीब 2 करोड़ रुपये निवेश के नाम पर ले लिए। जब शिकायतकर्ता ने बार-बार पैसे मांगे तो आरोप ने धमकी दी। शिकायत के आधार पर सेक्टर-5 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंपी गई थी।