फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   2 crore ex-gratia released to the heirs of the martyrs of Galvan Valley

गलवां घाटी के शहीदों के वारिसों को 2 करोड़ की अनुग्रह राशि जारी

Thu, 10 Sep 2020 09:24 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
2 crore ex-gratia released to the heirs of the martyrs of Galvan Valley
चंडीगढ़। गलवां घाटी में शहीद हुए सैनिकों के बलिदान का सम्मान करते हुए पंजाब सरकार ने वीरवार को अनुग्रह राशि, माता-पिता को अतिरिक्त राहत और प्लाट के बदले नगद राशि के तौर पर 2 करोड़ रुपये जारी किए, जो पंजाब से संबंधित शहीद हुए सैनिकों के वारिसों को दिए जाएंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के प्रवक्ता ने बताया कि यह राशि सीधी तौर पर वारिसों के खातों में तुरंत डाली जाएगी। देश इन बहादुर सैनिकों के बलिदान को कभी नहीं भूलेगा और राज्य सरकार इनके परिवारों को हर संभव मदद देगी। गौरतलब है कि 15 और 16 जून के बीच की रात को वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) में भारत और चीनी सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प के दौरान शहीद हुए भारतीय फौज के 20 सैनिकों में से चार पंजाब से संबंधित थे। इनके नाम नायब सूबेदार मनदीप सिंह (3 मीडियम रेजीमेंट) आर्मी नंबर जेसी -280111 एम, नायब सूबेदार सतनाम सिंह (3 मीडियम रेजीमेंट) आर्मी नंबर जेसी -287210, सिपाही गुरबिंदर सिंह (3पंजाब) आर्मी नंबर 2514989 एफ और सिपाही गुरतेज सिंह (3 पंजाब) आर्मी नंबर 2516683 एक्स थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed