फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SAD said, 1984 riots remind us of attack on farmers

1984 दंगों की याद दिलाता है सिंघु सीमा पर हुआ किसानों पर हमला : बिक्रम सिंह मजीठिया

Sun, 31 Jan 2021 10:44 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 31 Jan 2021 10:44 AM IST
विज्ञापन
SAD said, 1984 riots remind us of attack on farmers
बिक्रम सिंह मजीठिया। - फोटो : फाइल फोटो

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने सिंघु सीमा पर बने किसान शिविरों पर हुए हमले की निंदा की है। शिअद नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि किसान शिविर पर हमले ने 1984 की याद दिला दी। उन्होंने कहा कि किसानों पर हुए हमले के लिए दिल्ली पुलिस और कथित भाजपा नेता जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए।

विज्ञापन


बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि दिल्ली पुलिस और भाजपा के गुंडों ने मानवाधिकारों का उल्लंघन किया है, इसलिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को भी उनके खिलाफ उचित मामले दर्ज करने चाहिए और कार्रवाई करनी चाहिए।

विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि शिअद इस संबंध में एक औपचारिक शिकायत मुख्यमंत्री को सौंपेगी और अगर बाद में भी मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि वह भाजपा के साथ हाथ मिला रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


मजीठिया ने कहा कि पीड़ित किसानों की मदद के लिए वकीलों की तीन सदस्यीय समिति पार्टी ने बनाई है। जिसमें एएस धर्नी, डीएस सोबती और हैरी बाजवा किसानों की सहायता करेंगे। मदद के लिए तीन मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं, 9815000026, 9914591011 और 78144 00060 पर फोन कर किसान निशुल्क सहायता प्राप्त कर सकेंगे। किसान आंदोलन शिविर पर हमले पर बात करते हुए मजीठिया ने कहा कि इतिहास खुद को दोहरा रहा है।


1984 में दिल्ली पुलिस के सक्रिय सहयोग से पहले कांग्रेस के गुंडों द्वारा सिखों पर हमला किया गया था। अब 36 साल बाद दिल्ली पुलिस द्वारा भाजपा के गुंडों को राष्ट्रीय राजधानी में सिखों पर हमला करने के अलावा सांप्रदायिक झड़पों की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed