फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पीयू के नए शैक्षिक सत्र में कई कक्षाओं का बदल सकता है सिलेबस

पीयू के नए शैक्षिक सत्र में कई कक्षाओं का बदल सकता है सिलेबस

Mon, 14 Jan 2019 01:34 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 14 Jan 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
पीयू के नए शैक्षिक सत्र में कई कक्षाओं का बदल सकता है सिलेबस
नए शैक्षिक सत्र में कई कक्षाओं का बदल सकता है सिलेबस
विज्ञापन


- पीयू ने सात-आठ साल से नहीं बदला है पाठ्यक्रम, देशभर के सिलेबस में हुए हैं कई बदलाव
- पाठ्यक्रम को रोजगारपरक बनाने पर होगा जोर

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी नए शैक्षिक सत्र तक कई कक्षाओं के पाठ्यक्रम को बदल सकता है। इसके लिए हर विभाग के शिक्षक संभावनाएं तलाश रहे हैं। देशभर के सिलेबस में हुए बदलाव में यदि कुछ खास होगा तो यहां की कक्षाओं के पाठ्यक्रम में उसे शामिल किए जाने की योजना चल रही है। पाठ्यक्रम को रोजगारपरक बनाने पर गौर किया जा सकता है।

यूबीएस की ओर से एमबीए के पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव किया गया है। देशभर के आईआईएम में चल रहे पाठ्यक्रम से कई महत्वपूर्ण चीजें निकाली गई हैं। इसमें प्रमुख रूप से डाटा एनालिटिक्स शामिल है। इसके लिए नौकरी के अवसर भी बहुत हैं। यह सिलेबस कमेटी के पास होने के लिए भेज दिया गया है जो इस शैक्षिक सत्र में लागू होगा। इसी तरह लैंग्वेज, साइंस, लॉ, मेडिकल साइंस आदि के सिलेबस में भी कुछ बदलाव किया जा सकता है। सूत्रों का कहना है कि इसके लिए हर विभाग के शिक्षकों की बनी कमेटियां काम कर रही हैं। देशभर के विश्वविद्यालय में चल रहा सिलेबस देखा जा रहा है। सिलेबस में वह बिंदु या पाठ शामिल होंगे जिसकी बाजार में मांग होगी। उसी के जरिये यह विद्यार्थी नौकरी की ओर उन्मुख होंगे। पीयू में मार्च माह तक पाठ्यक्रम में बदलाव के बिंदु सामने आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed