फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   मोदी ने विश्व स्तर पर भारत को दिलाई पहचान

मोदी ने विश्व स्तर पर भारत को दिलाई पहचान

Sat, 01 Dec 2018 01:32 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
मोदी ने विश्व स्तर पर भारत को दिलाई पहचान
पीएम मोदी ने भारत को विश्व में दिलाई पहचान : बोंगकिल
विज्ञापन

कोरिया के राजदूत बोले, टेक्नोलॉजी के मामले में कोरिया है भरोसेमंद देश
कहा, भारतीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए कर रहे हैं कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भारत देश आज विश्व में एक विकसित देश बन कर उभर रहा है। हर देश भारत के साथ व्यापार, एजुकेशन, टेक्नोलॉजी में संबंध को बेहतर बनाने में लगा है। ये सब नरेंद्र मोदी की बेहतर विदेश नीति की वजह से हो रहा है। उनकी विदेश नीति नित नए आयाम स्थापित कर रही है। ये बातें शुक्रवार को पंजाब यूनिवर्सिटी में कोरिया-इंडिया संबंध पर आधारित एक कार्यक्रम के दौरान रिपब्लिक ऑफ कोरिया के राजदूत सिन बोंगकिल ने कही। इस दौरान बोंगकिल ने भारत में एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए अपनी बात रखी।
इस अवसर पर डीन यूनिवर्सिटी इंस्ट्रक्शन (डीयूआई) प्रो. शंकर झा ने सिन बोंगकिल का स्वागत किया। बोंगकिल ने कहा कि भारत के लोग शांतिप्रिय हैं, क्योंकि वे महात्मा गांधी के विचारों पर जीते हैं। उनके विचारों पर चल कर ही देश आगे बढ़ रहा है। शंकर झा ने कहा कि भारत के अधिकांश सॉफ्टवेयर इंजीनियर या फिर टेक्निकल फील्ड के स्टूडेंट्स की पहली पसंद कोरिया है क्योंकि यहां तकनीक पर पूरे देश को भरोसा है, इसलिए भारत के साथ शिक्षा क्षेत्र में कोरिया की भागीदारी बहुत फायदेमंद है।
विज्ञापन

कोरियन राजदूत सिन बोंगकिल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी मुलाकात जर्मनी में आयोजित हुए एक सम्मेलन में हुई थी। उसके बाद से हम अच्छे दोस्त हैं। उनकी नीतियों की कोरिया में भी तारीफ होती है। भारत की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में वे अहम किरदार निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरिया की क्रिकेट टीम को भारत भेजेंगे
बोंगकिल ने कहा कि भारत में क्रिकेट बहुत लोकप्रिय खेल है और कोरिया की क्रिकेट टीम है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच
खेल को प्रोत्साहन देने के लिए वे कोरिया की नेशनल टीम को भारत भेजेंगे।

शिक्षा दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने का साधन
डीन इंटरनेशनल स्टूडेंट प्रो. नंदिता सिंह ने कहा कि अगर दो देशों के बीच संबंध को मजबूत करना है तो शिक्षा से बेहतर साधन कोई ओर नहीं हो सकता। शिक्षा द्वारा दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और सामाजिक संबंध मजबूत होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed