{"_id":"594421ed4f1c1bf14b8b4843","slug":"191497637357-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो आईएएस अधिकारियों ने चंडीगढ़ में ज्वाइन करने से किया इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो आईएएस अधिकारियों ने चंडीगढ़ में ज्वाइन करने से किया इंकार
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो आईएएस अधिकारियाें का चंडीगढ़ ज्वाइन करने से इंकार
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। एजीएमयूटी (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और यूटी) कैडर के दो आईएएस अधिकारियों ने यूटी प्रशासन में ज्वाइनिंग से इंकार कर दिया है। गृह मंत्रालय ने 2004 बैच के आईएएस बंसीलाल शर्मा और 2009 बैच की आईएएस तनवी गर्ग के चंडीगढ़ ट्रांसफर आर्डर किए थे। प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक दोनों ने गृह मंत्रालय से ट्रांसफर पर रोक लगाने की गुजारिश की है। आईएएस बंसीलाल शर्मा मौजूदा दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (डीएसएसएसबी) का कार्यभार संभाल रहे हैं। आईएएस तनवी गर्ग अंडमान व निकोबार में कार्यरत हैं।
गृह मंत्रालय ने हाल ही में जो ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए थे। उनमें यूटी प्रशासन के तीन आईएएस अधिकारियों के नाम शामिल थे। उनमें 2013 बैच की आईएएस कृति गर्ग के अलावा 2005 बैच के आईएएस आफिसर डा. एसबी दीपक कुमार का दमन एंड दीव, 2013 बैच की आईएएस तपस्या राघव का अरुणाचल प्रदेश में ट्रांसफर किया गया है। आईएएस दीपक कुमार और तपस्या राघव को यूटी से रिलीव किया जा चुका है। वहीं, अधिकारियों की मानें तो आईएएस कृति गर्ग ने प्रशासन से ट्रांसफर रोकने के लिए गुजारिश की है। प्रशासन ने आईएएस कृति गर्ग के प्रेजेंटेशन गृह मंत्रालय भेज दिया है। इस पर फैसला होना बाकी है।