{"_id":"5942e1704f1c1bd63d8b47b6","slug":"191497555312-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा की जेलों में लगेंगे 109 मोबाइल जैमर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा की जेलों में लगेंगे 109 मोबाइल जैमर्स
Updated Fri, 16 Jun 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा की जेलों में लगेंगे 109 मोबाइल जैमर्स
चंडीगढ़। जेलों में सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने के लिए हरियाणा सरकार ने जिला जेल गुुरुग्राम को छोड़कर 68.22 करोड़ रुपये से अधिक की लागत पर प्रदेश की सभी जेलों में 109 मोबाइल फोन जैमर्स लगाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस आशय के एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। गुरुग्राम में 17 मोबाइल जैमर्स लगाने के लिए 10.64 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत करने का एक प्रस्ताव पहले ही सरकार को भेजा जा चुका है।
प्रथम चरण में भारत सरकार के उपक्रम मेसर्स ईसीआईएल द्वारा ईसी-एसजेजेई-200 मॉडल के 14 मोबाइल फोन जैमर्स लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसी मॉडल के मोबाइल फोन जैमर्स प्रदेश की शेष जेलों को कवर करने के लिए भी स्थापित किए जाएंगे, इसके लिए चालू वित्त वर्ष के दौरान 68.22 करोड़ से अधिक के बजट का प्रावधान किया गया है।