{"_id":"62ab862c3c08fc0cae05e59f","slug":"19-new-patients-appeared-in-panchkula-93-people-isolated-at-home-pkl-office-news-pkl4538716198","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में 19 नए मरीज सामने आए, 93 लोग घरों में ही आइसोलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में 19 नए मरीज सामने आए, 93 लोग घरों में ही आइसोलेट
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में वीरवार को कोरोना के 19 नए मामले सामने आए हैं। इसमें पंचकूला से 8 पुरुष और 10 महिलाएं हैं। जिले में अब 93 कोरोना के सक्रिय मरीज हैं। सीएमओ मुक्ता कुमार ने बताया कि 93 मरीज अपने घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। कोरोना मरीज मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से वीरवार को 90 सैंपल एकत्र कर जांच के लिए लैब भेजे हैं। इसकी रिपोर्ट शुक्रवार को आएगी।
कोरोना से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही टीका लगवाने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि अब तक जिले में 44550 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 44043 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। 414 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 627549 लोगों के सैंपल जांचे हैं।
सीएमओ मुक्ता कुमार ने लोगों से अपील कर कहा है कि कोरोना से बचाव के सभी जरूरी नियम का लोग पालन करें। अगर किसी को खांसी, जुकाम हो तो लोग अस्पताल के कोविड वार्ड में कोरोना टेस्ट करवा सकते हैं। इसके अलावा लोग अपने बचाव के लिए मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करें। पंचकूला वैक्सीनेशन इंचार्ज मीनू सासन ने बताया कि 12 से 14 साल के 81.9 फीसदी बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है। 15 से 17 साल के बच्चों का 88.1 फीसदी टीकाकरण किया गया है।