फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   1890 ponds in Haryana will be handed over to public

हरियाणा में 1890 तालाब तय सीमा में होंगे जनता के सुपुर्द

Fri, 19 Feb 2021 02:08 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
1890 ponds in Haryana will be handed over to public
चंडीगढ़। हरियाणा के 1890 तालाबों को दशा सुधार कर तय समय सीमा में जनता को सौंपा जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा तालाब और अपशिष्ट जल प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष के नाते वीरवार को समीक्षा बैठक ली।
विज्ञापन

तालाबों के जीर्णोद्धार के लिए किए जा रहे कार्यों का फीडबैक लेकर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गंदे नालों के दूषित पानी को उपचारित कर मत्स्य पालन व सिंचाई के लिए इस्तेमाल किया जाए। बरसाती तालाबों की सफाई का विशेष ध्यान रखें। 30 जून तक उनको खाली कर सफाई का कार्य पूर्ण कर लें। सुधार के बाद तालाबों की देखरेख के लिए स्थानीय स्तर पर युवकों की एक टीम गठित की जाए। केवल तालाब बनाने तक ही सीमित न रहकर उनकी देखरेख पर ध्यान केंद्रित करना भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में यदि किसी तालाब पर अतिक्रमण है तो उसे संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में लाएं ताकि उचित कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2019- 20 और 2020-21 के दौरान विभिन्न स्कीमों के तहत कुल 905 तालाबों का सुधार कार्य पूर्ण हो चुका है। 756 तालाबों का कार्य पूर्ण होने के करीब है। वर्तमान में 18 मॉडल तालाबों में घरों से जो गंदा पानी आ रहा है उसे कंस्ट्रक्टेड वेटलैंड टेक्नोलॉजी द्वारा उपचारित करने के बाद ही तालाबों में डाला जा रहा है। 2020-21 में प्रस्तावित 200 तालाबों के जीर्णोद्धार का कार्य जल्द ही आरंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed