फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पंजाब व चंडीगढ़ के शिक्षक 18 से आंदोलन की राह पर

पंजाब व चंडीगढ़ के शिक्षक 18 से आंदोलन की राह पर

Mon, 14 Jan 2019 01:30 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 14 Jan 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
पंजाब व चंडीगढ़ के शिक्षक 18 से आंदोलन की राह पर
फ्लैग : सातवें वेतनमान का लाभ न मिलने से डिग्री कॉलेज व विश्वविद्यालय के अध्यापकों में नाराजगी
विज्ञापन


पंजाब व चंडीगढ़ के चार हजार शिक्षक 18 जनवरी से करेंगे आंदोलन

- 18 से शुरू होने वाला आंदोलन चरणबद्ध तरीके से 20 फरवरी तक चलेगा
- पहले चरण का आंदोलन पीयू में होगा शुरू, 600 शिक्षक होंगे शामिल

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सातवें वेतनमान का लाभ पंजाब व चंडीगढ़ के डिग्री कॉलेज व विश्वविद्यालय के शिक्षकों को अभी तक नहीं मिल पाया है। इससे नाराज 4000 से अधिक शिक्षक 18 जनवरी से आंदोलन करेंगे। यह आंदोलन पांच चरणों में होगा। पहला आंदोलन 18 जनवरी को पीयू में धरना प्रदर्शन के रूप में होगा, जिसमें 600 से अधिक शिक्षक हिस्सा लेंगे। यह शिक्षक पीयू के अलावा मोहाली, रोपड़ व चंडीगढ़ के कॉलेजों के होंगे। इसकी तैयारियां चल रही हैं।

पंजाब फेडरेशन ऑफ यूनिवर्सिटी एंड कॉलेज टीचर्स ऑर्गेनाइजेशन (पीएसयूसीटीओ) की ओर से यह आंदोलन शुरू किया जा रहा है। जनरल सेक्रेटरी जगवंत सिंह ने कहा कि सातवें वेतनमान का लाभ पंजाब व चंडीगढ़ के शिक्षकों को नहीं मिल पाया है। इससे शिक्षकों में काफी आक्रोश है। इसी को ध्यान में रखकर चरणबद्घ तरीके से आंदोलन किया जाएगा। 18 जनवरी को पीयू में धरना-प्रदर्शन होगा। उसके बाद 24 जनवरी को अमृतसर में गुरुनानक देव विश्वविद्यालय, 31 जनवरी को पटियाला, 12 फरवरी को कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना में प्रोटेस्ट होगा। 20 फरवरी को चंडीगढ़ में आंदोलन होगा। इसमें सभी जगहों के शिक्षक शामिल होंगे। इनकी संख्या 4000 से अधिक होगी। उन्होंने बताया कि इसमें कई शिक्षक संगठन हिस्सा ले रहे हैं। इस आंदोलन की तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed