फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   हाईकोर्ट के फैसले को सराहा, इससे सड़के चौड़ी होंगी

हाईकोर्ट के फैसले को सराहा, इससे सड़के चौड़ी होंगी

Sat, 01 Dec 2018 01:32 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट के फैसले को सराहा, इससे सड़के चौड़ी होंगी
सिटी के लोगों ने सराहा हाईकोर्ट का फैसला, बोले इससे सड़कें चौड़ी होंगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के उस आदेश का लोगों ने समर्थन किया है, जिसमें कहा गया है कि घर के बाहर कब्जे को हटा देना चाहिए। पूर्व मेयर व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुभाष चावला ने बताया कि हाईकोर्ट का फैसला काबिलेतारीफ है। जगह खाली होने पर लोग अपनी गाड़ियां वहां पर खड़ी कर सकते हैं। इससे सड़क चौड़ी होगी और जाम से भी राहत मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि यह शहर मेट्रो में पिछड़ गया है। दस साल की मेहनत के बाद मेट्रो का प्रोजेक्ट तैयार हुआ था, लेकिन सांसद ने इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया। चंडीगढ़ रेजिडेंट एसोसिएशन वेलफेयर फेडरेशन के चेयरमैन हितेश पुरी ने भी हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। उनका कहना है कि चंडीगढ़ प्रशासन तो इस मसले पर कुछ सोच नहीं पा रहा। अब तो हाईकोर्ट से ही उम्मीद है कि वही कुछ जनता के हित में फैसला लेगा। घर के बाहर कब्जे हटने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। फासवेक के चेयरमैन बलजिंदर सिंह बिट्टू ने कहा कि घर के बनी फेंसिंग को हटाना समय की जरूरत है। सही वक्त सही फैसला लिया गया है। कम से कम इससे गाड़ियां तो खड़ी कर सकेंगे। लोग सड़कों पर ही गाड़ी खड़ी करते थे। इससे आधी सड़कें तो वाहन घेर लेते थे। लोगों को हाईकोर्ट के आर्डर आने से पहले ही इस दिशा में सोच लेना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed