{"_id":"59458c844f1c1bbd048b47dc","slug":"181497730180-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग कर पंचकूला अस्पताल से कैदी छुड़ा ले गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायरिंग कर पंचकूला अस्पताल से कैदी छुड़ा ले गए बदमाश
Updated Sun, 18 Jun 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फायरिंग कर पंचकूला अस्पताल से कैदी छुड़ा ले गए बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
डकैती के मामले में अंबाला जेल में बंद भिवानी निवासी कैदी को छह से सात बदमाश फिल्मी अंदाज में पंचकूला अस्पताल से छुड़ाकर बाइक और एक इंडिका कार में फरार हो गए। कैदी को छुड़ाने के लिए आरोपियों ने पहले पुलिसकर्मियों, नर्स और गार्ड की आंखों पर जहरीली स्प्रे डाली। एक कांस्टेबल ने जब उनका पीछा करने की कोशिश की तो बदमाशों ने उस पर फायर झोंक दिया।
हैरत की बात यह है कि अस्पताल परिसर की इमरजेंसी से महज 50 मीटर की दूरी पर पुलिस चौकी होने के बावजूद दोनों गेट से अपराधी भागने में कामयाब रहे।
शनिवार सुबह 10 बजे अंबाला जेल से दो कैदियों को सिविल अस्पताल लाया गया। करीब 10:45 बजे एमआरआई के बाद जब कांस्टेबल राकेश, कैदी दीपक को लेकर लौट रहा था तो कॉरिडोर में एक युवक ने मिर्च पाउडर का स्प्रे कर दिया। स्प्रे की चपेट में तीन नर्स, तीन पुलिस कर्मी और एक सुरक्षा गार्ड आ गए। स्प्रे के बाद मौजूद पुलिसकर्मियों, नर्सों और अस्पताल कर्मियों का रुकना मुश्किल हो गया। इस बीच बदमाशों ने एक गोली अस्पताल की इमरजेंसी में चलाई, जिससे खिड़की का एक शीशा टूट गया। जबकि दूसरी गोली अस्पताल के गेट के बाहर चली गई। पुलिस और अपराधियों के बीच यह सिलसिला 5 मिनट से भी अधिक समय तक चला। लेकिन पुलिस कर्मी कैदी को फरार होने से नहीं रोक पाए। फायरिंग और भाग दौड़ की घटना से अस्पताल में अफरातफरी मच गई। वारदात के बाद करीब चार घंटे के लिए इमरजेंसी गायनी ओपीडी में शिफ्ट कर दी गई। दीपक के खिलाफ पिंजौर और बरवाला में डकैती व चोरी के मामले दर्ज हैं।
कुल सात लोग जख्मी, चल रहा इलाज स्प्रे और मारपीट में जख्मी हुए तीन पुलिस कर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल नर्सों में सरोज, कुलविंदर कौर, सोनल और सिक्योरिटी गार्ड प्रमोद शामिल हैं।
विज्ञापन
-------------
कोट
वारदात करीब सुबह 10:45 से 10:50 के बीच हुई है। स्प्रे डालने के बाद दीपक नामक एक कैदी को लेकर बदमाश फरार हो गए। एक कार मिली है, जिसकी जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। वारदात के पीछे छह-सात लोगों के शामिल होने की आशंका है।
-अशोक कुमार, डीसीपी, पंचकूला।
क्रासर
पुलिसकर्मियों, नर्सों और गार्ड की आंखों में डाली जहरीली स्प्रे
पुलिस कर्मी पर फायरिंग, घटनास्थल से 50 कदम दूर पुलिस चौकी