{"_id":"6141083b8ebc3e69ab410e1e","slug":"18-thousand-rupees-cheated-on-the-pretext-of-doubling-the-amount-in-a-day-pkl-office-news-pkl426783671","type":"story","status":"publish","title_hn":"रकम एक दिन में दोगुना करने का झांसा देकर 18 हजार रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रकम एक दिन में दोगुना करने का झांसा देकर 18 हजार रुपये ठगे
विज्ञापन
पंचकूला। 20 हजार रुपये को 10 दिन में दोगुना 40 हजार करने का झांसा देकर खड़क मंगोली निवासी राजीव कुमार से 18 हजार रुपये ठग लिए। जब उन्हें इस मामले का पता चला तो उन्होंने सेक्टर-7 थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता राजीव कुमार ने पुलिस को बताया कि वह खड़क मंगोली गेट नंबर-3 स्थित मकान नंबर-275 में रहता है और करियाना की दुकान चलाता है। उसकी दुकान पर एक व्यक्ति बीड़ी का बंडल लेने आया। उसने कहा कि आपके माथे की लकीर बता रही है कि आपके पास पैसों की काफी तंगी चल रही है। इतना ही नहीं अब आप का अच्छा समय आने वाला है। क्योंकि वह एक बाबा को जानता है। जो आप जैसे गरीब लोगों के पैसे 3 से लेकर 5 गुना तक कर सकते हैं। लेकिन, यह सब करने के लिए बाबा को कुछ पैसे पहले देने पड़ेंगे, ताकि बाबा पूजा पाठ कर सकें।
इसके बाद वह बाबा से मिले। चेले ने कहा कि पूजा-पाठ व मंत्र पढ़ने के लिए 20 हजार रुपये देने पड़ेंगे। इसके बाद वह उसे दो बंडल नोटों के दे देंगे। जिसे 10 दिन घर में पूजा करने के बाद खोलकर देखना है। इसके बाद उसने 20 हजार रुपये इकट्ठा करके बाबा को दे दिए। इसके बाद बाबा की दी गठड़ी को खोलकर चेक किया तो 500/500 रुपये के ऊपर नीचे एक-एक नोट कुल चार नोट लगे थे और बीच मे कागज के टुकड़े थे। इसके बाद वह सेक्टर-1 पहुंचा, लेकिन तीनों लोग वहां से जा चुके थे।