फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   18 hookahs, 40 bottles of liquor and flavors recovered from Coco Lounge Bar

Panchkula News: कोको लाउंज बार से 18 हुक्के, 40 बोतल शराब और फ्लेवर बरामद

Mon, 03 Jul 2023 01:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
18 hookahs, 40 bottles of liquor and flavors recovered from Coco Lounge Bar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। देर रात सीएम फ्लाइंग की टीम ने सेक्टर-11 स्थित कोको लाउंज पर छापा मारा। टीम को मौके से 18 हुक्के, फ्लेवर और 40 बोतल शराब बरामद हुई। डीसीपी सुमेर प्रताप सिंह ने 22 जुलाई तक क्लब, लाउंज बार और रेस्टोरेंट में हुक्का परोसने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। इसके बावजूद हुक्का परोसा जा रहा है। शहर के कई लाउंज बार और क्लबों में भी हुक्का परोसा जा रहा है। सीएम फ्लाइंग के उपनिरीक्षक जय कुमार की शिकायत पर सेक्टर-5 पुलिस ने लाउंज बार मालिक रोहित कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

सीएम फ्लाइंग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कोको लाउंज बार का मालिक बिना लाइसेंस के हरियाणा से बाहर की शराब लाकर ग्राहकों को परोसता है। इसी सूचना पर शनिवार रात करीब दो बजे सीएम फ्लाइंग की टीम ने लाउंज पर छापा मारा। रात को ही आबकारी निरीक्षक अरविंद कुमार और थाने को भी मामले की जानकारी दी गई। टीम ने बार में जाकर जांच की तो काउंटर पर रखी शराब में हरियाणा के बाहर की अलग-अलग ब्रांड की कुल 40 बोतलें मिलीं। इसके अलावा बार में अलग-अलग मेजों पर कुल 18 हुक्के मिले। जांच में हर्बल फ्लेवर के पैकेट भी बरामद हुए। आबकारी निरीक्षक अरविंद कुमार की रिपोर्ट पर मालिक ने बार का लाइसेंस भी रिन्यू नहीं करवाया है। सीएम फ्लाइंग की टीम ने हुक्के और शराब की बोतलों को कब्जे में लेकर आगामी जांच सेक्टर-10 पुलिस चौकी को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed