{"_id":"61ba521130c0961216190143","slug":"18-departments-told-government-schemes-to-205-beneficiaries-pkl-office-news-pkl436193146","type":"story","status":"publish","title_hn":"205 लाभार्थियों को 18 विभागों ने बताईं सरकारी योजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
205 लाभार्थियों को 18 विभागों ने बताईं सरकारी योजनाएं
विज्ञापन
बरवाला। हरियाणा सरकार की ओर से गरीब लोगों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं लागू की गई हैं। संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इन योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समय पर पहुंचाना सुनिश्चित करें। उक्त शब्द बरवाला के सामुदायिक केन्द्र में विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले का उद्घाटन करने के उपरांत विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण करने के दौरान कहे।
मेले के दौरान 205 लाभार्थियों को 18 विभागों द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत मिलने वाले लाभ की जानकारी दी गई। उन्होंने मेले में सभी बैंको को निर्देश दिए कि वे सुनिश्चित करें कि बैंकों द्वारा लोन के लिए लाभार्थियों से मौके पर ही आवश्यक दस्तावेज लें ताकि बाद में उन्हें बैंकों के चक्कर न काटने पड़ें।
बैंकों को अब तक मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेलों के दौरान ऋण के लिए किए गए आवेदनों की संख्या सहित स्वीकृत किए मामलों और लंबित पड़े मामलों की एक विस्तृत रिपोर्ट बनाकर शीघ्र भिजवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इसके अलावा बरवाला निवासियों द्वारा कॉमन सर्विस सेंटर में विभिन्न सेवाओं के लिए तय फीस से अधिक राशि वसूलने की शिकायत का कड़ा संज्ञान लेते हुए गुप्ता ने कॉमन सर्विस सेंटर के लाइसेंस को रद्द करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वे पंचकूला में स्थित सभी कॉमन सर्विस सेंटर की अपने स्तर पर जांच करवाएंगे और इस तरह की गड़बड़ी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर डीसी पंचकूला, एसडीएम कालका ममता शर्मा, जिला योजना अधिकारी देवेन्द्र सांगवान, जिला सामाजिक कल्याण अधिकारी विशाल सैनी, बीडीपीओ विशाल पराशर भी उपस्थित थे।
वरिष्ठ नागरिक की समस्या सुलझाई
बरवाला के एक वरिष्ठ नागरिक राज सिंह ने गुप्ता को अवगत करवाया कि परिवार पहचान पत्र में उनकी आयु को सही ढंग से नहीं भरा गया, जिसके कारण उन्हें बुढ़ापा पेंशन के लिए आवेदन करते समय दिक्कत आ रही है। इस पर गुप्ता ने मौके पर ही संबंधित अधिकारी को परिवार पहचान पत्र में आयु को ठीक करवाने के निर्देश दिए। संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि वे बरवाला में भी एक रोजगार प्रशिक्षण केंद्र खोलने के लिए एक प्रस्ताव उन्हें भिजवाएं। उन्होंने मेले में हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा स्वयं सहायता समूह के लिये लगाए स्टाल का भी निरीक्षण किया, जहां उन्हें बताया गया कि बरवाला में 270 पंजीकृत स्वयं सहायता समूह है, जिससे 2900 महिलाएं जुड़ी हुई हैं।