फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   172 people were treated at Sector-6 Civil Hospital on Holi, and the OPD was crowded.

Panchkula News: होली पर सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में 172 लोग इलाज के लिए, ओपीडी में मरीजों की भीड़ बढ़ी

Thu, 05 Mar 2026 11:34 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
172 people were treated at Sector-6 Civil Hospital on Holi, and the OPD was crowded.
पंचकूला। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में होली के हुडदंग मचाने के दौरान विभिन्न मामलों में 172 लोग घायल होकर इलाज कराने आए। इसमें रोड साइड एक्सीडेंट के 40, इंजरी के 81, मारपीट के 20 मामले, आंख इंफेक्शन के 20 और स्किन इंफेक्शन के दस मामले सामने आए। रोड साइड एक्सीडेंट के कारण तीन लोग अस्पताल में भर्ती हुए। वहीं इंजरी के कारण दस से ज्यादा मरीज भर्ती हुए। उन्हें वार्डों में शिफ्ट किया गया। रंगों और उल्लास के पर्व होली पर बुधवार को जहां पूरे जिले में खुशियों और उत्साह का माहौल रहा, वहीं पुलिस की कड़ी निगरानी और सुरक्षा इंतजामों के चलते कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रही। इसके बावजूद दिनभर हुई सड़क दुर्घटनाओं, आपसी धक्का मुक्की और रंगों के प्रभाव के कारण बड़ी संख्या में लोग उपचार के लिए सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

पंचकूला की इमरजेंसी मेंं स्किन, एलर्जी और आंख सहित चार सौ मरीज ओपीडी में आए। इस दौरान स्पेशलिस्ट की टीम ने आए मरीजों का इलाज किया। सिविल अस्पताल की बुधवार के अलावा वीरवार को भी स्किन, हड्डी और आंख की ओपीडी में मरीज इलाज कराने अधिक आए। सिविल अस्पताल सेक्टर -6 की स्किन ओपीडी में संदीप सिंह साहनी ने बताया कि लोगों को स्किन एलर्जी अधिक हो गई है। रोजाना जहां दो सौ मरीज इलाज के लिए आते थे। होली के बाद तीन सौ मरीज स्किन ओपीडी में आए। सौ मरीज बढ़ गए हैं। वहीं आंख की ओपीडी मेंं जहां रोजना तीन सौ मरीज आते थे। वह बढ़कर साढ़े तीन सौ हो गए। पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर -6 के पीएमओ डॉ. आरएस चौहान ने बताया कि अस्पताल में इलाज का इंतजाम किया गया था। वीरवार को ओपीडी खुली होने के बाद लोगों को आसानी से इलाज मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed