फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या पहुंची 42

स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या पहुंची 42

Tue, 05 Mar 2019 01:47 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 05 Mar 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या पहुंची 42
स्वाइन फ्लू का खतरा बरकरार, अब तक 42 मरीजों में पुष्टि
विज्ञापन

सबहेड
विशेषज्ञों ने लोगों से एहतियात बरतने को कहा, बारिश के कारण बीमारी पसार रही पांव

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। इस बार स्वाइन फ्लू जाने का नाम नहीं ले रहा। चंडीगढ़ में अब तक स्वाइन फ्लू के 42 पॉजीटिव मरीज आ चुके हैं, जबकि दो की मौत हुई है। खतरा अब भी टला नहीं है। दरअसल, बारिश से तापमान में आ रही गिरावट इस बीमारी के बढ़ने की एक बड़ी वजह है। सोमवार को भी अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम था। रात का तापमान भी 12 डिग्री के आसपास रिकार्ड किया जा रहा है। अभी वेस्टर्न डिस्टरबेंस और भी आने हैं। इसका सीधा मतलब है कि आने वाले एक हफ्ते में तापमान में गिरावट नहीं आएगी। जब तक अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक दर्ज नहीं किया जाता, तब तक स्वाइन फ्लू का खतरा बरकरार रहेगा। ऐसे में लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है। साल 2017 के बाद स्वाइन फ्लू के मरीज इतनी संख्या में आए हैं। दो साल पहले चंडीगढ़ में स्वाइन फ्लू के 63 केस आए थे और छह लोगों की मौत हुई थी।


इस नंबर पर कर सकते हैं कॉल
यदि आप स्वाइन फ्लू से संबंधित जानकारी चाहते हैं तो एनवीबीडीसीपी के हेल्पलाइन नंबर 9779558282 पर कॉल कर सकते हैं। इस नंबर के जरिए इलाज और जांच संबंधी जानकारी हासिल की जा सकती है। चंडीगढ़ के सभी अस्पतालों में स्वाइन फ्लू की जांच और इलाज उपलब्ध है। इसके होने पर घबराने की आवश्यकता नहीं है। लक्षण आने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें।
विज्ञापन



लक्षणों को पहचानिए
बुखार और खांसी
गला खराब
नाक बहना या बंद होना
सांस लेने में तकलीफ और बदन दर्द
सिर दर्द, थकान, ठिठुरन, दस्त, उल्टी
बलगम में खून आना
ये लक्षण आए तो तुरंत डाक्टर से संपर्क करें

स्वाइन फ्लू से ऐसे करें बचाव
खांसने और छींकने के दौरान अपनी नाक व मुंह को कपड़े से ढंके
बाहर से आने पर हाथों को साबुन से अच्छी तरह से धोएं
जिन इलाकों में स्वाइन फ्लू हैं, वहां से जाने से बचें
भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचें
फ्लू से संक्रमित हैं तो घर पर ही आराम करें
फ्लू पीड़ित से दूरी बनाकर रखें
पौष्टिक आहार लें और खूब पानी पीएं
तनावमुक्त रहें, शारीरिक रूप से क्रियाशील रहें व अच्छी नींद लें

क्या न करें
गंदे हाथों से आंख, नाक या मुंह को छूना, सार्वजनिक स्थानों पर थूकना
किसी को मिलने के दौरान गले लगना, चूमना या हाथ मिलाना
बिना डॉक्टर को दिखाए दवाएं लेना
इस्तेमाल किए हुए नैपकिन, टिशू पेपर इत्यादि खुले में फेंकना
फ्लू वायरस से दूषित रेलिंग, दरवाजे आदि को न छूएं
सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करना
यहां-वहां थूकने से बचें

कहां कितने केस
प्रदेश केस मौत
चंडीगढ़ 42 2
हरियाणा 815 12
हिमाचल 256 32
पंजाब 456 31
दिल्ली 2738 07
राजस्थान 3964 137
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed