फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   suchi news

suchi news

Sun, 07 Jan 2018 10:13 PM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
suchi news
कर्जमाफी सूची में था फंदा लगाने वाले किसान का नाम
विज्ञापन

गांव भोतना निवासी किसान कुलवंत सिंह ने अफवाह पर की थी आत्महत्या
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
फंदा लगाने वाले गांव भोतना निवासी किसान कुलवंत सिंह का नाम कर्जमाफी की सूची में शामिल पाया गया है। थाना टल्लेवाल के प्रभारी इंसपेक्टर कुलदीप सिंह का कहना है कि सरकार की सूचि में किसान कुलवंत सिंह का नाम शामिल है तो भ्रम पैदाकर उसे खुदकशी करने पर विवश करने वाले लोगों कशिकंजे में लिया जाएगा।
पंजाब सरकार की कर्ज माफी की आनलाइन सूची में मृतक कुलवंत सिंह का नाम 101वें नंबर पर दर्ज है। उसका आधार कार्ड नंबर और बैंक खाता नंबर भी सूची में दर्शाया गया है। उस पर कोआपरेटिव बैंक का मात्र 57330 रुपये कर्ज अंकित है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार, शनिवार रात मध्य रात फंदा लगाकर जान गंवाने वाले गांव भोतना निवासी किसान कुलवंत सिंह पुत्र नाहर सिंह के बारे में कहा गया था कि उसका नाम कर्ज माफी सूची में शामिल नहीं था। इसके चलते उसने खुदकशी की थी।
विज्ञापन

भारतीय किसान युनियन एकता (उगराहां) के ब्लाक प्रधान सुखदेव सिंह भोतना ने कहा है कि किसान सरकार की नीतियों के कारण खुदकुशी कर रहे है। उन्होंने शंका जाहिर की है कि सरकार ने जो कर्ज माफी सूची तैयार की है उसमें लंबी चौड़ी जमीनों वाले किसानों के तो कर्ज माफ कर दिए गए हैं और कुलवंत सिंह जैसे अनेकों जरूरतमंद किसानों के नाम गायब ही कर दिए हैं। सूचीकी जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच एकड़ वाले किसानों का दो लाख तक का कर्ज माफ: बैंक
सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के प्रबंधकों ने कहा है कि कर्ज माफी योजना के तहत ढाई से पांच एकड़ वाले किसानों को दो लाख तक का कर्ज माफ किया गया है। यह बात बैंक मैनेजर राजवंत सिंह ने गांव कट्टू में किसानों को जागरूक करने के लिए आयोजित की गई बैठक दौरान कही। जागरूकता बैठक में बैंक के कोषाध्यक्ष बग्गा सिंह, विभिन्न सभाओं के पदाधिकारी भी शामिल थेे। बैंक मैनेजर राजवंत सिंह ने कहा कि कर्ज माफी को लेकर पहले सोशल ऑडिट करवाया है। इसमें 31 मार्च 17 तक ढाई से पांच एकड़ वाले किसानों को दो लाख तक का कर्ज माफ करने फैसला लिया गया। इसके तहत पहले पड़ाव में ढाई एकड़ वाले किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा, दूसरे पड़ाव में पांच एकड़ तक के किसानों की सूची तैयार होगी। उन्होंने कहा कि सरकार के आदेशों के बारे में समय-समय पर किसानों को अवगत करवाया जाता रहा है और आगे भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed