फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   2018 के सेलिब्रेशन में नाचा चंडीगढ़

2018 के सेलिब्रेशन में नाचा चंडीगढ़

Mon, 01 Jan 2018 02:09 AM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
2018 के सेलिब्रेशन में नाचा चंडीगढ़
2018 के सेलिब्रेशन में नाचा चंडीगढ़
विज्ञापन

12 बजते ही युवाओं का हुजूम उतरा सड़कों पर
कई जगह लगा जाम, लोगों ने अपने-अपने ढंग से मनाया नया साल
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
नए साल के स्वागत की खुमारी देर रात तक जारी रही। हल्की धुंध से भरी 31 दिसंबर की रात को ट्राइसिटी के सभी डिस्को, क्लब और होटल लोगों की भीड़ से भरी रहे। डिस्को और होटलों में लोगों ने डीजे की धुन पर नए साल का स्वागत किया तो क्लबों में लोगों ने लाइव संगीत सुनकर। 12 बजते ही लोग सड़कों पर उतर आए और गाड़ियों के स्टीरियो बजाकर खूब धमाल मचाया।
सेक्टर-17 मल्टीलेवल पार्किंग से लेकर नीलम सिनेमा के पीछे सड़क युवाओं का ही हुजूम था। कुछ गाड़ियों पर चढ़कर डांस कर रहे थे तो काफी लोग गाड़ियाें से नीचे उतरकर न्यू ईयर को अपने अंदाज में सेलिब्रेट कर रहे थे। सेक्टर-26 में कुछ युवा इतने जोश में आ गए कि उन्होंने अपनी टी-शर्ट उतार दी।
विज्ञापन


सेक्टर -17 में हुड़दंगियों पर चलीं लाठियां
सेक्टर-17 प्लाजा में नए साल के जश्न के मौके पर युवाओं ने खूब हुड़दंग किया। कुछ युवक प्लाजा में लगे लाइटों के पोल पर चढ़ गए। उन्हें नीचे उतारने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस के समझाने के बाद भी कुछ लोग नहीं मानें। आखिर में पुलिस को लाठियां चलानी पड़ीं। बाद में पुलिस ने सख्ती बरतते हुए तीन-चार लोगों को हिरासत लिया। हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस ने इस दौरान पब्लिक प्लेस में शराब पीने वालों के चालान भी काटे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में एसएसपी ने खुद लिया सुरक्षा इंतजामों का जायजा
शराब पीकर कार चलाने वाले और डिस्कों के बाहर हुड़दंगियों से निपटने के लिए चंडीगढ़ पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रखे थे। एसएसपी जगदाले निलांबरी विजय ने रविवार रात सभी डिस्को का दौरा किया और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। आला अधिकारियों के रात में दौरा करने से पुलिसकर्मी भी काफी मुस्तैद रहे। शाम ढलते ही डिस्को के बाहर पुलिसकर्मी तैनात हो गए थे। सभी डीएसपी और एसएचओ भी देर रात अपने-अपने इलाकों में तैनात रहे। ड्रंकन ड्राइव के नाकों पर ट्रैफिक पुलिस ने कोई कोताही नहीं बरती।

अरोमा चौक पर लगा जबरदस्त जाम
12 बजते ही उत्साही युवाओं का हुजूम सड़कों पर उतर आया। किरण थियेटर से लेकर अरोमा चौक तक जबरदस्त जाम लग गया। जाम का एक कारण यह भी था कि पुलिस के इस रोड पर नाके थे। धीमी रफ्तार होने के कारण सड़कों पर जाम लगा। हालांकि देर रात पुलिस हुड़दंगियों से जूझती रही।


प्रेस लाइट प्वाइंट पर कार ने मारी टक्कर
रात करीब 12 बजे प्रेस लाइट प्वाइंट पर टंपरेरी नंबर की गाड़ी आई-10 ने फिगो (पीबी-65 टी-0087) को जबरदस्त टक्कर मारी। टक्कर इतनी तेज थी कि आई-10 का एयर बैग खुल गया। टक्कर में दो युवक घायल हुए। दोनों युवकों को तुरंत सेक्टर-16 हास्पिटल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed