फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   खैरा और बैंस को विधानसभा में नो एंट्री

खैरा और बैंस को विधानसभा में नो एंट्री

Fri, 23 Jun 2017 01:32 AM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
खैरा और बैंस को विधानसभा में नो एंट्री
खैरा और बैंस को विधानसभा में नो एंट्री
विज्ञापन

दोनों विधायकों ने जताया विरोध, गेट पर ही दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
आम आदमी पार्टी के विधायक सुखपाल खैरा और लोक इंसाफ पार्टी के विधायक सिमरजीत बैंस को विधानसभा के सुरक्षाकर्मियों ने परिसर में जाने से रोक दिया। दोनों ने इसका तीखा विरोध जताया और वहीं धरने पर बैठ गए। उधर, इसी घटना के चलते सदन में पूरे दिन हंगामा होता रहा।

बैंस को स्पीकर पर कागज फेंकने के लिए 15 जून को और खैरा को वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डालने के लिए 16 जून को सस्पेंड किया गया था। बुधवार को दोनों ने प्रेस गैलरी में प्रेस कांफ्रेंस कर आरोप लगाया था कि स्पीकर राणा केपी सिंह का दामाद भी अवैध रेत खनन के कारोबार में लिप्त है। वीरवार को दोनों को बाहरी चेक पोस्ट पर ही रोक दिया गया। वहां बहस के बाद वे अंदर पहुंचे तो विधानसभा के एंट्री गेट पर उन्हें रोक लिया गया। उनकी सुरक्षाकर्मियों से तीखी बहस हुई। खैरा ने कहा कि उन्हें विधानसभा की सचिव शशि मिश्रा लखनपाल के ऐसे आदेश के तहत रोका जा रहा है, जिस पर दस्तखत ही नहीं हैं। बाद में उन्होंने वह आदेश वहीं फाड़ दिया और धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि दामाद के बारे में खुलासे के बाद ही स्पीकर ने बदले की भावना के तहत यह कार्रवाई की है। स्पीकर को आशंका थी कि दोनों नेता कुछ और खुलासे कर सकते हैं। इसी लिए उनकी एंट्री पर पाबंदी लगा दी गई, लेकिन वह इसके खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे। दोनों नेता करीब सवा बारह बजे तक धरने पर बैठे रहे। फिर दूसरे नेताओं के साथ साथी विधायकों का हालचाल पूछने अस्पताल चले गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed