{"_id":"66de2e674387e251410e1dd4","slug":"17-new-cases-of-dengue-came-created-awareness-by-fogging-pkl-office-news-c-290-1-pkl1068-10656-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: डेंगू के 17 नए केस आए, फॉगिंग कर जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: डेंगू के 17 नए केस आए, फॉगिंग कर जागरूक किया
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को डेंगू के 17 नए मामले सामने आए हैं। अब तक डेंगू के कुल 284 मामले सामने आ चुके हैं। लगातार डेंगू के मामले सामने आने के बाद टीम द्वारा सर्वे किया जा रहा है। पंचकूला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर के सेक्टर -12, 12ए, 14, 15 सहित अन्य क्षेत्रों में पांच टीमें तैनात की हैं। टीमों की तरफ से डोर टू डोर सर्वे किया जा रहा है।
टीमों की तरफ से कूलर, पंखे की जांच की गई और लोगों को लारवा से बचने के लिए जागरूक किया गया। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुरेश भोसले ने बताया कि टीम की ओर से लोगों को जागरूक किया गया है। सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि टीमों की ओर से सर्वे डोर टू डोर किया जा रहा है। अभी तक पंचकूला से कालका, बरवाला, पिंजौर, मोरनी और रायपुररानी मे भी टीमों की ओर से डोर टू डोर सर्वे किया जा रहा है। शहर के सेक्टर -15 में डेंगू के मामले मिलने के बाद फॉगिंग की गई।