फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   कमरे में बेड पर मिला संदिग् ध परिस्थतियों में युवक की लाश

कमरे में बेड पर मिला संदिग् ध परिस्थतियों में युवक की लाश

Mon, 18 Mar 2019 02:18 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 18 Mar 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
कमरे में बेड पर मिला संदिग्
ध परिस्थतियों में युवक की लाश
कमरे में बेड पर मिला युवक का संदिग्ध हालात में शव
विज्ञापन

रविवार रात 9 बजे की वारदात, इलाके में मचा हड़कंप
पुलिस को आशंका नशे की ओवरडोज हुई है मौत, पोस्टमार्टम में होगा मौत के कारणों का खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-31 थाने के अंतर्गत फैदा गांव स्थित एक घर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। युवक का शव बेड पर था और घर का दरवाजा खुला हुआ था। पड़ोसियों ने उसे देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को जीएमसीएच-32 की मोर्चरी में रखवाकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान फैदा गांव निवासी संजय (24) के रूप में हुई है। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
वारदात रविवार रात करीब 9 बजे की है। पुलिस कंट्रोल पर सूचना मिली कि फैदा गांव में युवक की हत्या हो गई है। सूचना पाकर पीसीआर, साउथ डीएसपी नेहा यादव, थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू की। कमरे में युवक का शव बेड पर पड़ा था। पुलिस जांच में सामने आया कि वह घर में अकेले रहता था। वह मजदूरी का काम करता था। जांच में सामने आया कि रविवार को अपने काम पर नहीं गया।
विज्ञापन

रात करीब 9 बजे लोगों ने देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ है और वह बेड पर पड़ा था। शोर शराबे के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है पोस्टमार्टम का रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एरिया के लोगों से पूछताछ शुरू की। वहीं सूत्रों के अनुसार मरने वाले के कमरे से शराब की बोतल बरामद हुई है। पुलिस को आशंका है कि संजय की मौत नशे की ओवरडोज से हुई है। फिलहाल पुलिस मामले में हर एंगल से जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed