फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   वार्ड डेवलपमेंट फंड में 10 लाख रुपये की बढ़ातरी

वार्ड डेवलपमेंट फंड में 10 लाख रुपये की बढ़ातरी

Sat, 09 Feb 2019 01:47 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 09 Feb 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
वार्ड डेवलपमेंट फंड में 10 लाख रुपये की बढ़ातरी
वार्ड डेवलपमेंट फंड 10 लाख बढ़ाया
विज्ञापन

पार्षदों को हर साल मिलने वाला फंड 40 से 50 लाख रुपये किया
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। नगर निगम के पार्षदों को अब हर साल वार्ड डेवलपमेंट फंड 40 की जगह 50 लाख मिलेंगे। नगर निगम की वित्त एवं अनुबंध समिति की शुक्रवार को हुई बैठक में वार्ड डेवलपमेंट फंड में 10 लाख रुपये हर साल बढ़ोतरी का फैसला लिया गया।
इससे पार्षद अपने वार्ड में हर साल ज्यादा काम करवा पाएंगे। पार्षद वार्ड डेवलपमेंट फंड से जल्दी काम होता है, क्योंकि इसके लिए काम के प्रस्ताव को पास करवाने के लिए सदन में ले जाने की जरूरत नहीं पड़ती है। पार्षदों को सिर्फ काम करवाने की लेटर चीफ इंजीनियर को देना होता है। उसके बाद टेंडर अलॉट कर काम करवा दिया जाता है, जबकि सदन में प्रस्ताव लाने, पास करवाने और टेंडर प्रक्रिया शुरू करने में 4 से 6 माह लग जाते हैं। हालांकि, बचा हुआ डेवलेपमेंट फंड अगले साल मिलने वाले नए फंड में शामिल हो जाता है।
विज्ञापन

पार्षदों का वार्ड डेवलपमेंट फंड चाहे 10 लाख रुपये बढ़ा दिया गया है, लेकिन अधिकतर पार्षद एक साल में अपना वार्ड डेवलपमेंट फंड पूरा खर्च नहीं कर पाते हैं। पिछले साल भी बहुत से पार्षद साल के अंत तक 40 लाख रुपये खर्च नहीं कर पाए थे। पार्षदों का कहना है कि 2018 की शुरुआत में नगर निगम के पास फंड की भारी कमी थी, जिस कारण अधिकारियों ने उन्हें शुरू में फंड नहीं रिलीज किया था। फंड देरी से मिलने के कारण साल के अंत तक पैसे खर्च नहीं हो पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed