फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   रणजी ट्राफभ्

रणजी ट्राफभ्

Sun, 16 Dec 2018 01:28 AM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
रणजी ट्राफभ्
सभी केंद्र......
विज्ञापन


रणजी : शुभमन गिल दोहरे शतक के करीब
- पंजाब की तमिलनाडु के खिलाफ ठोस शुरुआत, 2 विकेट पर 308 रन
- शुभमन गिल 199 रन बनाकर नाबाद, पंजाब को मिली 93 रनों की बढ़त
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। शुभमन गिल के शानदार 199 रनों की बदौलत पंजाब ने तमिलनाडु केखिलाफ 93 रनों की बढ़त बना ली है। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक पंजाब अपनी पहली पारी में 2 विकेट पर 308 रन बना चुका है। इससे पहले खेलते हुए तमिलनाडु ने 215 रन बनाए। रणजी ट्राफी एलीट ग्रुप बी पंजाब और तमिलनाडु की टीमों के बीच मोहाली के आईएस बिंद्रा पीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। दूसरे दिन तमिलनाडु ने पहले दिन केस्कोर 9 विकेट पर 213 रन से आगे खेलना शुरू किया। टीम में मात्र दो रन जोड़ने के बाद पहली पारी 215 पर समाप्त हुई। इसकेबाद पंजाब की ओर से जीवनजोत सिंह और शुभमन गिल ने पहली पारी की शुरुआत की। दोनों ने बेहतरीन शॉट्स लागते हुए रन बटोरने शुरू किए। शुभमन गिल पूरे फॉर्म में दिखे।
पंजाब का पहला विकेट जीवनजोत सिंह केरूप में गिरा, उस समय टीम का स्कोर 107 रन था। जीवनजोत सिंह को 34 रन के निजी स्कोर पर साई कश्यप ने शाहरूख खान के हाथाें कैच आउट कराया। इसकेबाद मैदान पर आए अनमोलप्रीत सिंह भी जल्दी ही चलते बने। उन्हें 7 रन केनिजी स्कोर पर गेंदबाज टी. नटराजन ने निपटाया। इस बार पंजाब केकप्तान मनदीप सिंह खुद मैदान पर शुभमन गिल का साथ देने पहुंचे। इस बीच शुभमन गिल ने अपना शतक पूरा किया। इस सीजन में यह उनका पहला शतक रहा। वहीं, दूसरे छोर पर कप्तान मनदीप सिंह ने भी इस युवा खिलाड़ी का हौसला बढ़ाते हुए स्कोर बटोरने शुरू किए। लंच और चायकाल केबाद शुभमन गिल ने तेजी से खेलना शुरू करते हुए रनों की रफ्तार बढ़ानी शुरू की। गिल ने तमिलनाडु के गेंदबाजों को संभालने का मौका नहीं दिया और लगभग हर गेंदबाज की गेंदाें पर प्रहार किए। इस दौरान कप्तान मनदीप सिंह ने अपना अर्द्धशतक पूरा किया।
विज्ञापन


शुभमन का सीजन का पहला शतक
मैच में 85.04 की स्ट्राइक रेट केसाथ 199 नाबाद रहे शुभमन गिल अपने दोहरे शतक से मात्र एक रन दूर हैं। रणजी ट्राफी में यह उनका पहला दोहरा शतक हो सकता है। मैच के बाद शुभमन गिल ने कहा कि इस सीजन के पहले दो मैच मेरे लिए अच्छे नहीं रहे। इसमें मुझे खेलने का मौका दिया गया। आखिर यह मैच मेरे लिए बेहतर साबित हुआ। सुबह एक बार सेट होने केबाद गेंद बल्ले पर आने लगी थी। इसके चलते कोई परेशानी नहीं हुई। पहले अपना शतक पूरा किया। इस सीजन का यह मेरा पहला शतक था। वहीं, दोहरा शतक पूरा करने की मेरी पूरी कोशिश रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed