{"_id":"5952b1434f1c1ba44f8b4818","slug":"161498591555-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी : विपक्ष के दुष्प्रचार का जवाब देगा सता पक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी : विपक्ष के दुष्प्रचार का जवाब देगा सता पक्ष
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएसटी : विपक्ष के दुष्प्रचार का जवाब देगा सत्ता पक्ष
- मुख्यमंत्री ने मंत्रियों के साथ अनौपचारिक बैठक में बनाई रणनीति
- विधायकों के साथ राष्ट्रपति चुनाव पर की चर्चा, 29 को विधायक दल की होगी बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
हरियाणा में जीएसटी को लेकर विपक्षी दलों की ओर से किए जा रहे दुष्प्रचार का सरकार मुंहतोड़ जवाब देगी। मंगलवार को यहां मंत्रिसमूह की अनौपचारिक बैठक में सीएम मनोहर लाल ने अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ इसके लिए रणनीति तैयार की। सरकार के मंत्री और भाजपा पदाधिकारी विपक्ष को जीएसटी पर आइना दिखाएंगे। साथ ही जीएसटी के फायदे गिनाने अैर भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों को जीएसटी का विरोध कर रहे व्यापारियों और उद्यमियों से संपर्क कर उनकी शंकाएं दूर करने के निर्देश दिए हैं। मंत्रिसमूह की बैठक मात्र 15 से बीस मिनट तक ही चली। इसमें मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को हरियाणा के विजन डॉक्यूमेंट-2030 को रिलीज करने से पहले विश्वास में लिया। इसके बाद सीएम ने शाम को भाजपा विधायकों के साथ रूटीन बैठक की। इसका मुख्य एजेंडा राष्ट्रपति चुनाव के साथ ही सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना रहा। 29 को एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद चंडीगढ़ आ रहे हैं। वे पंचकूला में पार्टी विधायकों व सांसदों के साथ ही अन्य दलों का समर्थन जुटाने की भी कोशिश करेंगे। सरकार की नजर इनेलो पर भी है। मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों को कोविंद के साथ होने वाली बैठक में उपस्थित रहने के लिए कहा है, साथ ही विपक्षी दलों के विधायकों से संपर्क कर समर्थन जुटाने को लेकर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने 29 जून को ही भाजपा विधायक दल की बैठक भी बुलाई है, जिसमें राष्ट्रपति चुनाव सहित अन्य अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।