फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   16 physiotherapy machines and computers donated.

Panchkula News: 16 फिजियोथैरेपी मशीनें और कंप्यूटर किए भेंट

Sat, 22 Aug 2026 01:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
16 physiotherapy machines and computers donated.
पंचकूला। ट्राइसिटी के व्यवसायी एवं समाजसेवी स्वर्गीय बालकृष्ण बंसल की पांचवीं पुण्यतिथि पर बंसल परिवार ने सेवा कार्य कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सेक्टर-15 स्थित ओल्ड एज होम के फिजियोथैरेपी सेंटर को 16 मशीनें और एक कंप्यूटर भेंट किया गया। नेत्रहीन बच्चों को जैकेट, मोजे व टोपियां बांटी गईं तथा सरकारी स्कूल में रुद्राक्ष के पौधे लगाए गए। उनके पुत्र मुकेश बंसल और पुनीत बंसल ने बताया कि बालकृष्ण बंसल समाजसेवा में सक्रिय रहे। उन्होंने महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट और महाराजा अग्रसेन वेलफेयर ट्रस्ट की स्थापना में योगदान दिया। चैरिटेबल ट्रस्ट करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से डायग्नोस्टिक सेंटर चला रहा है, जबकि वेलफेयर ट्रस्ट स्लम क्षेत्रों में नौ स्कूल, सिलाई केंद्र व कंप्यूटर कक्षाएं संचालित करता है। इस अवसर पर श्याम लाल बंसल, सत प्रकाश अग्रवाल, जगमोहन गर्ग, सज्जन जिंदल, अरुण सिंघल, मोनिका बंसल, राकेश गोयल, राजेश गर्ग, अरुण माहेश्वरी, अशोक गुप्ता, शिवानी बंसल, मंजू गुप्ता, तरसेम गोयल, सचिन गर्ग, ऋचा गर्ग, अंकुर गोयल और अनिल गोयल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed