{"_id":"67c20fdf9ff594f1630fbcce","slug":"159-lakh-cheated-by-luring-them-to-earn-double-panchkula-news-c-87-1-pk11006-120078-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: दोगुना कमाने का लालच देकर ठगे 1.59 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: दोगुना कमाने का लालच देकर ठगे 1.59 लाख
Sat, 01 Mar 2025 01:04 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Sat, 01 Mar 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
सबहेड। साइबर पुलिस के शिकायत पर केस दर्ज जांच शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। डिजिटल मार्केटिंग में पार्ट टाइम काम कर दोगुना कमाने का लालच देकर युवक से 1.59 लाख, 408 रुपये ठग लिए। सेक्टर-19 निवासी हरमन जोत की शिकायत पर साइबर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर पोर्टल में दी शिकायत में हरमन जोत ने बताया कि 4 जनवरी को अंजान नंबर से रशिका शर्मा नाम की लड़की ने व्हाट्सअप पर मैसेज किया था। डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी की मैनेजर बताते हुए पार्ट टाइम नौकरी के बारे में बात करने लगी। टास्क पूरा करने पर दोगुना कमाई के बारे में बताया।
24 टास्क पूरा करने पर मिलेंगे दो के चार हजार
मैसेज करते हुए ठग ने कहा कि एक दिन में 24 टास्क पूरा करने पर दो हजार की जगह चार हजार रुपये की कमाई होगी। लड़की के बातों पर यकीन होने पर भेजे गए लिंक पर क्लिक करके टेलीग्राम चैनल से जुड़ गया। देखा तो उस ग्रुप में पहले से कई सारे लोग जुड़े थे। दूसरे दिन उसी ग्रुप से टास्क पूरा करने के लिए लिंक भेजने लगे। जब टास्क पूरा हुआ तो दो फायदा ग्रुप में दिखने लगा। उस रुपये को दोगुना करने के लिए ट्रेडिंग में निवेश करने के लिए कहने लगे थे।
इस तरह किया निवेश
पीड़ित ने बताया कि ठग लड़की के कहने पर पहली बार 2000 हजार रुपये निवेश किए। जब ग्रुप में दोगुना फायदा दिखने लगा तो फिर से 2000, 7000, 8900, 5000 हजार खाते में डाल दिए। इसके बाद फिर से 5000, 35880, 29900, 28728, 35000 हजार खाते में डाल दिए थे। रुपये डालने के बाद अकाउंट फ्रीज कर दिया गया। जब मैनेजर से बात की तो वह फ्रीज अकाउंट को खोलने के लिए 90 हजार की डिमांड करने लगी। इसके बाद ठगी शक होने पर साइबर पोर्टल में शिकायत दी।