फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पीयू में आवेदन की संख्या 33 हजार के पार.. दाखिले की राह नहीं आसान

पीयू में आवेदन की संख्या 33 हजार के पार.. दाखिले की राह नहीं आसान

Thu, 11 Jul 2019 02:20 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
पीयू में आवेदन की संख्या 33 हजार के पार.. दाखिले की राह नहीं आसान
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के करीब दर्जन भर कोर्सेज में दाखिला लेना आसान नहीं है। इन कोर्सेज में सीटों की संख्या से कई गुना अधिक आवेदन पहुंचे हैं। इन सभी कोर्सेज के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई थी। पीयू में ऑनलाइन एडमिशन के तहत बुधवार दोपहर तक कुल 33901 एप्लीकेशन पहुंचे हैं। वहीं, सभी मामलों में 17 हजार 403 स्टूडेंट्स ने सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं। पीयू में इस बार आवेदन की संख्या मौजूद सीटों की संख्या से काफी ज्यादा है।
विज्ञापन

आवेदकों की संख्या बढ़ने से प्रतियोगिता और टफ होगी। माना जा रहा है कि इन कोर्सेज की मेरिट हाई जाएगी। बीए ऑनर्स इकोनॉमिक्स, साइकोलॉजी में सर्वाधिक आवेदन आए हैं। पीयू में 150 से अधिक स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्सेज चल रहे हैं। बैचलर और मास्टर ऑफ आर्ट से जुड़े विषयों में एडमिशन के लिए अधिक लाइन लग रही है। वहां आवेदनों की भरमार है जबकि साइंस विषयों में इतने फार्म विभागों को नहीं मिल रहे हैं। स्टूडेंट्स की सभी समस्याओं को हल करने के लिए पीयू में आठ हेल्प डेस्क लगाए गए हैं। जो कि यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंस, यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल, डिपार्टमेंट ऑफ जूलॉजी, डिपार्टमेंट ऑफ बॉयोटेक्नोलॉजी, यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग लाइब्रेरी, डिपार्टमेंट ऑफ इवनिंग स्टडीज और स्टूडेंट सेंटर पर स्थापित है।
विज्ञापन


इन विषयों में आए कम आवेदन
एमएससी बायो कैमिस्ट्री, एमएससी माइक्त्रसेबियल बायोटेक, बीपीएड, एमपीएड, एमए संस्कृत, एमई कैमिकल, एमटेक पॉलीमर आदि में आवेदनों की संख्या कम है। इन्हें बढ़ाने के लिए पीयू ने काफी प्रयास किए। आवेदनों की संख्या को देखते हुए पीयू इन कोर्सेज के लिए एडमिशन की आखिरी तिथि भी पीयू बढ़ा सकता है। साथ ही एनआरआई सीटों को स्थानीय विद्यार्थियों को भी दी जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कोर्सेज में मिले अधिक फार्म
कोर्स आवेदन सीटें
एमए ह्यूमन राइट एंड ड्यूटीज 239 39
बीए ऑनर्स इकोनॉमिक्स 997 33
एमए साइकोलॉजी 769 75
एमए इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन 642 69
सर्टिफिकेट इन जर्मन 621 137
सर्टिफिकेट इन फ्रेंच 1073 220
एमए सॉशियोलॉजी 771 77
एमए पॉलीटिकल साइंस 1017 66
एमए वीमेन स्टडीज 398 32
बीए इवनिंग स्टडीज 1428 220
बीकॉम इवनिंग स्टडीज 1292 77
बीए बीएड 835 50
बीए ऑनर्स फाइव ईयर 726 55
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed