फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   एटीएम कार्ड बदल कर खाते से उड़ाए 1 लाख 30 हजार रुपये

एटीएम कार्ड बदल कर खाते से उड़ाए 1 लाख 30 हजार रुपये

Thu, 11 Jul 2019 01:40 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदल कर खाते से उड़ाए 1 लाख 30 हजार रुपये
पिंजौर। एटीएम कार्ड बदल कर शातिर ठग ने शिकायतकर्ता के बैंक खाते एक लाख तीस हजार रुपये उड़ा लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता हरचरण सिंह निवासी मढ़ावाला ने एसएसपी साइबर क्राइम सेक्टर-9 चंडीगढ़ को दी शिकायत में बताया कि विगत साल अक्तूबर महीने की 6 तारीख को वह दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पिंजौर के गांव मढ़ावाला में स्थित एसबीआई के एटीएम से पैसा निकलवाने के लिए गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने मशीन से पैसे निकालने की कोशिश की लेकिन एटीएम से पैसे नहीं निकले। इतने में केबिन में खड़े आरोपी लड़के ने उसके एटीएम से पैसे निकलवाने में सहायता की। शिकायतकर्ता ने बताया कि पैसे निकालने के दौरान उसने खुद एटीएम पिन नम्बर डाल कर 10 हजार रुपये निकलवाए। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह एटीएम मशीन से निकाले गए 10 हजार रुपये ले कर घर आ गया। अगले दिन उसने मोबाइल देखा तो उसमें एटीएम से कुल एक लाख तीस हजार रुपये निकालने का मेसेज आया। शिकायतकर्ता ने बताया कि अज्ञात आरोपी युवक ने धोखे से उसका एटीएम कार्ड बदल कर उसके खाते से रुपये निकाल लिए। शिकायत प्राप्त होने पर पिंजौर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed