फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   नौकरानी ने घर से लाखों रुपये के गहने चोरी किए

नौकरानी ने घर से लाखों रुपये के गहने चोरी किए

Thu, 11 Jul 2019 01:40 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
नौकरानी ने घर से लाखों रुपये के गहने चोरी किए
पंचकूला। सेक्टर-17 के एक मकान में काम करने वाली घरेलू नौकरानी घर से लाखों रुपये के गहने लेकर रफू चक्कर हो गई है। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-17 निवासी सुशील कुमार ने पुलिस को बताया कि वह पत्नी सहित रहते हैं। बताया कि उनकी एक बेटी है, जो साल 2005 से अमेरिका में रहती है। शिकातयकर्ता ने बताया कि उन्होंने राधा नामक एक घरेलू नौकरानी को काम पर रखा था। नौकरानी के साथ उसका पति तारा दत्त व दो बच्चे भी साथ थे। शिकायतकर्ता ने नौकरानी व उसके परिवार को घर में ही रहने को मकान की तीसरी मंजिल पर कमरा दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि नौकरानी व उसके पति को उनके घर में रखे सामान की जानकारी थी। सुशील कुमार व उनकी पत्नी ने 24 फरवरी 2019 को बेटी स्मृति के पास अमेरिका जाने का प्रोग्राम बनाया था। इस कारण उन्होंने अपने सोने-चांदी व हीरे के सभी गहनों को एक बॉक्स में पैक कर घर पर लकड़ी की अलमारी में रखकर ताला लगा दिया था। लेकिन वे किसी कारणवश विदेश नहीं जा पाए और जाने का प्रोग्राम 11 जुलाई 2019 का बनाया। बताया कि नौकरानी 4 अप्रैल 2019 को परिवार सहित गांव में परिवार वालों से मिलने का बहाना बनाने लगी। इस कारण जब उनका सामान ट्रक में रखवाया गया तो नौकरानी वे उन्हें बताया कि वह वापस नहीं आएगी। उनके जाने के बाद सुशील की पत्नी ने ज्वैलरी चैक की तो वह गायब मिली। शिकातयकर्ता ने वारदात को अंजाम देने का शक घरेलू नौकरानी राधा और उसके पति पर जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed