{"_id":"5d2253aa8ebc3e6d08068ff4","slug":"15625307046-panchkula-news176","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः दिव्यांग की मदद का झांसा देकर छात्रा से छेड़खानी, विरोध किया तो फाड़ डाले कपड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ः दिव्यांग की मदद का झांसा देकर छात्रा से छेड़खानी, विरोध किया तो फाड़ डाले कपड़े
Mon, 08 Jul 2019 10:27 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 10:27 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के सेक्टर-34 में दिव्यांग की मदद करने का झांसा देकर एक सिरफिरा युवक छात्रा को पहले एससीओ की सीढ़ियों पर ले गया फिर उसके साथ छेड़खानी करने लगा। छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने कपड़े फाड़ने की कोशिश की। शोर मचाती हुई छात्रा ने किसी तरह अपनी जान बचाई। भागते समय आरोपी उसे जाने से मारने की धमकी भी दे गया। इसके बाद युवती ने सेक्टर 34 थाने में शिकायत दर्ज कराई।
वारदात रविवार दोपहर करीब 1.20 बजे की है। मूलरूप से हिमाचल प्रदेश की रहने वाली 18 वर्षीय छात्रा चंडीगढ़ में रहकर सेक्टर-34 स्थित एक इंस्टीट्यूट में पढ़ाई कर रही है। दोपहर करीब एक बजे क्लास खत्म कर पैदल ही सेक्टर-21 अपने घर जाने लगी। सेक्टर-34 स्थित पिकाडली मॉल के पास पहुंची तो एक युवक ने उसे रोक लिया। युवक ने एक दिव्यांग की मदद का झांसा देकर उससे एससीओ की पहली मंजिल पर चलने को कहा।
छात्रा भरोसा करके उसके साथ चली गई। यहां पहुंचते ही आरोपी ने बदतमीजी शुरू कर दी। उसने पहले तो छात्रा का मोबाइल नंबर मांगा फिर उससे छेड़छाड़ करने लगा। विरोध पर कपड़े फाड़ने की कोशिश की तो छात्रा ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर लोग जमा हो गए तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। बाद में आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।