फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   थापली गांव में पोल सहित जमीन पर गिरा ट्रांसफार्मर

थापली गांव में पोल सहित जमीन पर गिरा ट्रांसफार्मर

Mon, 08 Jul 2019 12:32 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
थापली गांव में पोल सहित जमीन पर गिरा ट्रांसफार्मर
मोरनी। थापली गांव में उस समय हादसा टल गया जब कुछ दिन पूर्व बिजली निगम की ओर से खेतों में लगाए गए पोल सहित ट्रांसफार्मर जमीन पर गिर गया। गनीमत रही कि घटना के समय खेतों के मालिक मौजूद नहीं थे। इस घटना के बाद खेत के मालिक सहित अन्य ग्रामीणों में रोष है। बीडीसी सदस्य करण सिंह, मामराज, बिट्टू, अशोक व देशराज आदि ने बताया कि बिजली निगम की ओर से अभी कुछ समय पहले ही खेत में लगाया गया था। जो एक ओर झुका हुआ था। पोल पर निगम के अधिकारियों ने ट्रांसफार्मर रखवाने के कारण पहली बारिश भी नहीं झेल पाया और जमीन पर गिर पड़ा। उन्होंने इसे बिजली विभाग की लापरवाही बताते हुए कहा कि गांव में बिजली का कार्य शुरू से ही गलत ढंग से किया गया था। ट्रांसफार्मर लगाने के बाद अभी इसमें कनेक्शन भी नहीं दिए गए थे। ग्रामीणों ने भविष्य में कोई दुर्घटना घटित न हो इसलिए उच्चाधिकारियों से काम को मजबूती से करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed