फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   कल स्कूलों का सामूहिक रूप से बहिष्कार कर वोकेशनल टीचर्स करेंगे बड़ा आंदोलन

कल स्कूलों का सामूहिक रूप से बहिष्कार कर वोकेशनल टीचर्स करेंगे बड़ा आंदोलन

Mon, 08 Jul 2019 12:32 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
कल स्कूलों का सामूहिक रूप से बहिष्कार कर वोकेशनल टीचर्स करेंगे बड़ा आंदोलन
पंचकूला। वोकेशनल टीचर्स के अनिश्चितकालिन धरना-प्रदर्शन रविवार को जारी रहा। टीचर्स का कहना है वह अनिश्चितकालीन धरने पर 25 दिन से बैैठे हैं। इसके बाद भी वोकेशनल टीचर्स की सैलरी बढ़ोतरी व जॉब सिक्योरिटी पॉलिसी की मुख्य मांगों पर सरकार कोई रास्ता नहीं निकाल पाई। वोकेशनल टीचर्स 25 दिन से लगातार पंचकूला में जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वोकेशनल टीचर्स की यूनियन ने बड़ी रणनीति तैयार की है। अब वोकेशनल टीचर्स आर-पार के मूड में हैं। वोकेशनल टीचर्स का रोष बढ़ता जा रहा है। 9 जुलाई को वोकेशनल टीचर्स सामूहिक रूप से स्कूलों का बहिष्कार कर पंचकूला धरना स्थल पर पहुंचेंगे अबकी बार बड़ी रणनीति के तहत हजारों की संख्या में वोकेशनल टीचर्स पंचकूला पहुंचेंगे।
विज्ञापन

यूनियन ने ब्लॉक व जिला स्तर पर टीचर्स की ड्यूटी लगाई जो वोकेशनल टीचर्स को 9 जुलाई को पंचकूला लेकर पहुचेंगे। राज्य प्रधान मुकेश गुर्जर ने कहा कि अब 9 जुलाई को वोकेशनल टीचर्स बिल्कुल नहीं झुकेंगे। किसी भी प्रकार से वोकेशनल टीचर्स सीएम के आवास पर पहुंच जाएंगे और सीएम आवास का घेराव करेंगे। अब सिर्फ आश्वासन से वोकेशनल टीचर्स मानने वाले नहीं है। राज्य महासचिव अनूप ढिल्लों ने कहा कि वोकेशनल टीचर्स आंदोलन करेंगे। सरकार झूठे आश्वासन बहुत दे चुकी है अब और आश्वासन नहीं चाहिए। वोकेशनल टीचर्स अब बड़ा शक्ति प्रदर्शन करेंगे। राहुल मित्तल व गौरव राणा ने कहा कि वोकेशनल टीचर्स की दोनो मांगे जायज है। सरकार और अधिकारी इनसे पूर्णत: सहमत हैं फिर भी भ्रष्ट अधिकारी मांगे पूरी नहीं होने दे रहे हैं। इस मौके पर राज्य सहलाकर गौरव राणा, अरविंद चहल, संजय, प्रदीप, ईशा, पूनम, पिंकी, गीता, महक, श्वेता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed