फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   युवती को जबरन कार में बैठाने के प्रयास के तीन आरोपी अरेस्ट

युवती को जबरन कार में बैठाने के प्रयास के तीन आरोपी अरेस्ट

Sun, 07 Jul 2019 02:45 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 02:45 AM IST
विज्ञापन
युवती को जबरन कार में बैठाने के प्रयास के तीन आरोपी अरेस्ट
पंचकूला। बरवाला के बस अड्डे के समीप एक युवती से छेड़छाड़ और उसे जबरन कार में बिठाने का प्रयास करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट किया है। आरोपियों में गांव बतौड़ निवासी साहिल, मनदीप और शुभम शर्मा है। थाना चंडीमंदिर के पुलिसकर्मी बस अड्डे के समीप गश्त ड्यूटी कर रहे थे। उसी दौरान एक युवती ने पुलिसकर्मियों को बताया कि एक कार में सवार उक्त तीनों लोग उससे छेड़छाड़ कर रहे हैं। साथ ही उसे जबरन कार में बैठाने का प्रयास भी करने में जुटे हैं। पुलिस टीम ने तुरंत कार सवार आरोपियों को पकड़ लिया। शिकायत पर थाना चंडीमंदिर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें अरेस्ट किया। मामले में शिकायतकर्ता युवती के 164 के बयान भी दर्ज कराए गए। पूछताछ के बाद पुलिस ने उक्त तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed