फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   कंपनी मालिक से मारपीट कर डेढ़ लाख रुपये छीनने के छह आरोपी अरेस्ट

कंपनी मालिक से मारपीट कर डेढ़ लाख रुपये छीनने के छह आरोपी अरेस्ट

Sat, 06 Jul 2019 02:56 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 02:56 AM IST
विज्ञापन
कंपनी मालिक से मारपीट कर डेढ़ लाख रुपये छीनने के छह आरोपी अरेस्ट
पंचकूला। थाना पिंजौर के अंतर्गत गांव बुर्ज कोटिया में कंपनी श्री गणेश रॉयल्टी के मालिक सोनीपत निवासी मंजीत पर हमला कर उनसे डेढ़ लाख रुपये का बैग छीनकर फरार छह आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। अमरावती चौकी के इंचार्ज जसविंद्र सिंह व उनकी टीम के हत्थे चढ़े आरोपियों में गांव नोलटा निवासी रवि, मुकेेश, गांव खरकाउ निवासी गौरव उर्फ गोरी, गांव डेहरा गुरू निवासी रोहित, गांव कजियाणा निवासी विक्रम उर्फ विक्की और गरंप मल्लाह निवासी गौरव ठाकुर हैं। पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया। तीन जुलाई को शिकायतकर्ता मंजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि आरोपी पवन कुमार, जसवंत सिंह व नवीन उनकी उक्त कंपनी में बतौर मुंशी का काम करते हैं। उन सभी की ड्यूटी तीन जुलाई को गांव बुर्ज कोटिया में थी। उसी दौरान उक्त सभी आरोपियों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया और उनसे रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गये। उन्होंने बैग में डेढ़ लाख रुपये की रकम होनी बताई थी। आरोपी जाते-जाते उन्हें जान से मारने की धमकी दे गए थे। थाना पिंजौर पुलिस ने सभी आरोपियों पर केस दर्ज कर उन्हें अरेस्ट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed