फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पार्क के पास खड़ी कार का शीशा तोड़कर दो बैग उड़ाए

पार्क के पास खड़ी कार का शीशा तोड़कर दो बैग उड़ाए

Sat, 06 Jul 2019 02:56 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 02:56 AM IST
विज्ञापन
पार्क के पास खड़ी कार का शीशा तोड़कर दो बैग उड़ाए
पंचकूला। शहर में गाड़ियों के शीशे तोड़कर कीमती सामान पर हाथ साफ करने वाले चोर सक्रिय है। वे लगातार पार्कों के समीप खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़कर उनमें रखे सामान पर हाथ साफ करने में जुटे हैं। चोर चार दिनों में दो अलग-अलग जगहों पर कारों के शीशे तोड़कर लैपटॉप व अन्य सामान ले उड़े हैं। अब सेक्टर-10 निवासी बलजीत सिंह ने एमडीसी थाना पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि वीरवार की रात करीब आठ बजे वह ऑफिस से दोस्त को मिलने के लिए एमडीसी स्थित न्यू अपार्टमेंट्स के पास रुके। उन्होंने सर्विस रोड पर पार्क के पास अपनी कार पार्क की और फिर पार्क के अंदर चले गए। कुछ ही देर में उन्हें कार का सिक्योरिटी अलार्म सुनाई दिया। वह तुरंत कार की तरफ दौड़े तो उन्होंने एक व्यक्ति को भागते देखा। इसके बाद वह कार के पास पहुंचे तो गाड़ी का दाईं तरफ का का कांच शीशा टूटा मिला। साथ ही कार के अंदर रखे दो बैग भी गायब मिलेे। उन्होंने बताया कि एक बैग में लैपटॉप, एक्सेस कार्ड, घड़ी और दूसरे बैग में कपड़े थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने बलजीत सिंह की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसका सुराग तलाशने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed