फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   हरियाणा रोडवेज की बसों के साथ अलग-अलग सड़क हादसों में दो व्यक्ति घायल

हरियाणा रोडवेज की बसों के साथ अलग-अलग सड़क हादसों में दो व्यक्ति घायल

Sat, 06 Jul 2019 02:56 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 02:56 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज की बसों के साथ अलग-अलग सड़क हादसों में दो व्यक्ति घायल
बरवाला। हरियाणा रोडवेज की बसों के साथ अलग-अलग सड़क हादसों में दो व्यक्ति घायल हो गए। पहली घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-73 पर स्थित गांव बिल्ला के बस स्टॉप पर हुई। जहां पर हरियाणा रोडवेज बस खड़ी थी। सुखविन्द्र सिंह वासी नग्गल जो कि वीरवार को बरसात के समय अपने गांव से पंचकूला की तरफ दूध लेकर जा रहा था, जैसे जी वह गांव बिल्ला के बस स्टॉप पर पहुंचा तो उसकी बाइक बस के पीछे जा घुसी। जिससे इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए सेक्टर-6, पंचकूला पहुंचाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। जहां पर वह उपचाराधीन है। रामगढ़ पुलिस ने बताया कि एक पुलिस कर्मचारी घायल सुखविन्द्र के बयान लेने पीजीआई गया था लेकिन वह अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। उसके बयान के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, दूसरी घटना में हरियाणा रोडवेज नारायणगढ़-अम्बाला डिपो की एक बस ने बृजेश कुमार वासी खटौली जिला पंचकूला की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी जिससे इस घटना में बृजेश को सिर, मुंह, बाजू आदि पर गंभीर चोटें आई। बृजेश कुमार ने बताया कि वह सेंट जोसेफ स्कूल अम्बाला में अपनी ड्यूटी खत्म कर अपने घर खटौली वापिस आ रहा था जिसको रास्ते में हरियाणा रोडवेज की बस ने टक्कर मार दी थी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया था लेकिन बस चालक बस को लेकर मौके से फरार हो गया। सड़क से गुजर रहे लोगों ने मुझे उपचार के लिए अम्बाला सिविल हॉस्पीटल पहुंचाया। मौके पर मौजूद लोगों ने बस का नंबर नोट कर पुलिस को घटनास्थल पर बुलाकर उसे नोट करवा दिया लेकिन बस चालक अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed