{"_id":"5d1fbea98ebc3e3c655a2647","slug":"156236148814-panchkula-news27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः 6 दिन देरी से बिना बारिश के पहुंचा मानसून, अगले 5 दिन ऐसा रहेगा मौसम, अलर्ट रहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ः 6 दिन देरी से बिना बारिश के पहुंचा मानसून, अगले 5 दिन ऐसा रहेगा मौसम, अलर्ट रहें
Sat, 06 Jul 2019 11:08 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 11:08 AM IST
विज्ञापन
मानसून में बारिश
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिरकार तय समय से छह दिन बाद मानसून ने बिना बारिश के चंडीगढ़ सहित हरियाणा-पंजाब के कुछ हिस्सों में दस्तक दे दी है। इसकी पुष्टि चंडीगढ़ के मौसम विभाग ने कर दी है। बाकी हिस्सों में मानसून अगले 72 घंटे में एक्टिव हो जाएगा। इसके साथ ही आठ व नौ जुलाई को भारी बारिश की आशंका जाहिर की गई है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि मानसून की उत्तरी सीमा ने हरियाणा के रोहतक, पंजाब के अमृतसर, हिमाचल प्रदेश के ऊना और चंडीगढ़ के आधे से ज्यादा हिस्से को टच कर लिया है। अगले कुछ दिनों में इसका प्रभाव इन सभी जगहों पर रहेगा।
चंडीगढ़ में मानसून आगमन की तय तारीख 29 जून थी। इस दिन दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल के प्रदेशों में मानसून एंट्री करना था, लेकिन इस बार मानसून पहले से ही देरी से चल रहा था। केरल में करीब एक हफ्ते की देरी से पहुंचा था। इस वजह से चंडीगढ़ में भी मानसून देरी से आया। मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल ने बताया कि मानसून की बारिश के लिए एक दो दिन इंतजार करना होगा। मानसून के आगे बढ़ने की स्थितियां अनुकूल बन रही हैं। अगले 72 घंटे के बाद मानसून एक्टिव होगा और चंडीगढ़ सहित पंजाब व हरियाणा में भारी बारिश देगा।
अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम
चंडीगढ़ सहित हरियाणा व पंजाब में अगले पांच दिन बारिश की संभावना बनी है। हरियाणा व चंडीगढ़ में आठ और नौ जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इससे पहले इन इलाकों में हल्की बारिश होती रहेगी। अगले पांच दिन चंडीगढ़ के लोगों को गर्मी से राहत जारी रहेगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा था। न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था।

चंडीगढ़ कब पहुंचा मानसून
साल मानसून की तारीख बारिश कमी/ज्यादा
2018 28 जून 998 18 फीसदी ज्यादा
2017 12 जुलाई 752.8 11फीसदी कम
2016 दो जुलाई 456.9 46 फीसदी कम
2015 25 जून 548.3 35फीसदी कम
2014 एक जुलाई 354.5 58 फीसदी कम
चंडीगढ़ के अधिकतर हिस्से में मानसून का आगमन हो चुका है। अगले 72 घंटे में मानसून एक्टिव होगा और शहर में भारी बारिश की संभावना है।
- सुरेंद्र पाल, डायरेक्टर मौसम विभाग चंडीगढ़