{"_id":"5d1e66978ebc3e3cac2857ab","slug":"156227340715-pkl-office-news93","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री ने ली पत्रकारिता के स्तंभ राधेश्याम शर्मा के स्वास्थ्य की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री ने ली पत्रकारिता के स्तंभ राधेश्याम शर्मा के स्वास्थ्य की जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। मुख्यमंत्री मनोहरलाल वीरवार को सेक्टर-7 में पत्रकारिता के स्तंभ राधे श्याम शर्मा के आवास पर पंहुचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और परिजनों से स्वास्थ्य पर चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु और स्थानीय विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने भी राधे श्याम शर्मा के शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने परिजनों से बातचीत के दौरान कहा कि राधे श्याम शर्मा का पत्रकारिता के साथ राष्ट्रीय स्वयं संघ के कार्यों में भी अभूतपूर्व योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि राधे श्याम शर्मा न केवल एक विख्यात लेखक और विचारक हैं बल्कि निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए भी उन्हें सभी लोग विशेष सम्मान देते हैं। शर्मा ने मुख्यमंत्री व भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं को अपने संस्मरण बताए।
बता दें कि राधे श्याम शर्मा पिछले पांच महीने से अस्वस्थ चल रहे हैं। वह पिछले एक सप्ताह से आवास पर हैं। शर्मा के बेटे अशोक शर्मा व अन्य परिजनों ने मुख्यमंत्री और वित्तमंत्री को बताया कि राधे श्याम शर्मा बचपन से ही राष्ट्रीय सेवक संघ से जुड़े रहे हैं। वह माखन लाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल के संस्थापक, वाइस चांसलर रहे। पंजाब यूनिवर्सिटी, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय सहित देश के अन्य विश्वविद्यालयों के पत्रकारिता के विजिटिंग प्रोफेसर रहे। इस मौके पर विधायक ज्ञानचंद गुप्ता, अतिरिक्त उपायुक्त उत्तम सिंह, पुलिस उपायुक्त कमलदीप गोयल, भाजपा के जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी विशाल सेठ भी मौजूद थे।